बीबी से चल रहा था झगड़ा संभव जैन ने डिप्रेशन में आकर नोएडा में सुपरनोवा बिल्डिंग की 43वीं मंज़िल से कूदकर जान दे दी।

बीबी से चल रहा था झगड़ा संभव जैन ने डिप्रेशन में आकर नोएडा में सुपरनोवा बिल्डिंग की 43वीं मंज़िल से कूदकर जान दे दी।

नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसायटी से कूदकर 30 वर्षीय आईटी इंजीनियर संभव जैन द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में दिल दहला देने वाली जानकारियां सामने आई हैं। गुरुग्राम के DLF साइबर हब में काम करने वाले संभव का अपनी पत्नी से पिछले आठ महीने से तलाक का विवाद चल रहा था और पत्नी पांच महीने पहले मायके चली गई थी। शनिवार को गिरने से पहले इंजीनियर ने अपने पिता की करीब 60 कॉल पिक नहीं की थीं। इसके बाद उसने पिता को 80 से ज्‍यादा मैसेज किए। इसमें उसने कर्ज, बीमारी और जिंदगी में चल रही परेशानियों पर आपबीती बताई।

इसके बाद उसने करीब दो मिनट 40 सेकंड से अधिक का वीडियो बनाया। उन्होंने आखिरी मैसेज में लिखा कि अगर अब कोई रुपये मांगे तो कह देना कि वह मर गया है। इसके बाद उन्होंने अपना फोन बंद कर लिया। एयरबीएनबी के कमरे से छलांग लगाने से पहले जब आसपास के लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की तो उन्होंने कहा कि वह बहुत डिप्रेशन में हैं और यदि किसी ने रोकने की कोशिश की तो वह उसे भी साथ लेकर कूद जाएंगे। #supenova #supertech #noidanews #supernovanews

Crime Delhi NCR