राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर समाज सेविका अंकिता राजपूत की प्रेरणादायक पहल

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर समाज सेविका अंकिता राजपूत की प्रेरणादायक पहल

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के पावन अवसर पर समाज सेविका *अंकिता राजपूत* ने मानवता और समाज सेवा की एक अनुपम मिसाल पेश की है। वह निरंतर समाज सेवा के माध्यम से संपूर्ण भारत में अपनी एक अमिट पहचान बना रही हैं।

समाज सेविका अंकिता राजपूत सभी राज्यों में रक्तदान व प्लेटलेट्स सेवा के माध्यम से जरूरतमंदों की प्रतिदिन मदद कर रही हैं। किसी भी राज्य से मरीज की सूचना मिलते ही वह तुरंत तत्परता दिखाते हुए वहीं के स्थानीय जीवन रक्षक देवदूतों को भेजकर मरीज को राहत पहुँचाने का कार्य कर रही हैं। उनका कहना है – *”सेवा परमो धर्म:, नर सेवा ही नारायण सेवा है।”*

इसी कड़ी में आज के दिन उनके सभी जीवन रक्षक देवदूतों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

*77 बार रक्तदान व प्लेटलेट्स दान कर चुके जीवन रक्षक देवदूत संजय सचदेवा* ने आज राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर आगे आकर लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया और रक्तदान के महत्व को समझाया।

उनके साथ ही अन्य देवदूतों ने भी अपना अमूल्य योगदान दिया:

– *चित्रेश भारद्वाज* ने किडनी मरीज के लिए अपना *29वां रक्तदान* किया।

– *विशाल मेहरा* ने कैंसर मरीज के लिए अपना *51वां प्लेटलेट्स दान* किया।

– *गुरमीत सिंह* ने सर्जरी केस में अपना *26वां रक्तदान* किया।

– *गौरी शंकर* ने अपना *25वां रक्तदान* किया।

– *संदीप ठाकुर* ने कैंसर मरीज के लिए अपना *35वां रक्तदान* किया।

– *अतुल वर्मा* ने 3 वर्षीय ब्लड कैंसर से पीड़ित मासूम बच्चे के लिए रक्तदान किया।

– *शिल्पा अग्रवाल* ने एनीमिया पीड़ित मरीज के लिए अपना *20वां रक्तदान* किया।

– *अर्पित तनेजा और हर्ष अग्रवाल* ने चाइल्ड पीजीआई, नोएडा में 8 वर्षीय ब्लड कैंसर से जूझ रही बच्ची के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की।

समाज सेविका अंकिता राजपूत ने कहा, “रक्तदान सबसे बड़ा दान है। किसी अनजान की जान बचाने से बड़ा कोई पुण्य नहीं। मेरा प्रयास है कि कोई भी मरीज रक्त के अभाव में असहाय न हो।

Delhi NCR NGO