ग्रेटर नोएडा। 22 अक्टूबर को प्रस्तावित आंदोलन को लेकर आज ग्राम **घोड़ी-बछेड़ा और जुनपत** में महिला शक्ति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शेष 4 प्रतिशत प्लॉट से वंचित किसान महिलाओं ने भी आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
महिलाओं ने कहा कि वे पुरुषों के साथ **कंधे से कंधा मिलाकर अपने हक की लड़ाई लड़ेंगी** और जब तक उन्हें उनका शेष 4% प्लॉट नहीं मिलता, तब तक संघर्ष जारी रखेंगी।

महिलाओं ने कहा कि जरूरत पड़ने पर वे अपने **बच्चों और चूल्हा-चौका सहित प्राधिकरण पर बैठकर धरना देंगी** और अपना हक मिलने तक वहां से नहीं उठेंगी। महिलाओं का कहना है कि परिवार और बच्चों के भविष्य के लिए अब वे भी आंदोलन की जिम्मेदारी संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि **महिला शक्ति की ये बैठकें आगे भी लगातार 44 गांवों में आयोजित की जाएंगी।** प्रत्येक गांव में महिलाओं को आंदोलन से जोड़ने और 22 अक्टूबर सत्याग्रह अनिश्चित कालीन धरना को लेकर जनजागरण किया जाएगा।
महिलाओं ने एकजुट होकर कहा कि वे अपने अधिकारों की लड़ाई में पीछे नहीं हटेंगी और पुरुषों के साथ मिलकर शांतिपूर्ण एवं संगठित तरीके से अपने हक की आवाज बुलंद करेंगी।
घोडी-बछेड़ा और जुनपत में बड़ी संख्या में महिलाओं ने एकजुट होकर शेष 4% प्लॉट की माँग को लेकर प्रतिबद्धता दिखाई