शहीद किसानों की 18वीं पुण्यतिथि पर घोड़ी-बछेड़ा में निकाला कैंडल मार्च, 2 सितंबर को प्राधिकरण घेराव का ऐलान

शहीद किसानों की 18वीं पुण्यतिथि पर घोड़ी-बछेड़ा में निकाला कैंडल मार्च, 2 सितंबर को प्राधिकरण घेराव का ऐलान

ग्रेटर नोएडा। 13 अगस्त 2008 को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसान आंदोलन के दौरान पुलिस की गोलीबारी में शहीद हुए 6 किसानों की 18वीं पुण्यतिथि पर ग्राम घोड़ी-बछेड़ा में शेष 4 प्रतिशत प्लॉट से वंचित किसानों ने कैंडल मार्च निकालकर अपने शहीद किसान भाईयों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कैंडल मार्च में किसानों के साथ बड़ी संख्या में युवाओं ने भी हिस्सा लिया। युवा किसानों ने कहा कि वे अपने शहीदों के बलिदान को भूले नहीं हैं और उनके बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देंगे। किसानों ने संकल्प लिया कि वे अपने अधिकारों की लड़ाई लोकतांत्रिक तरीके से लगातार जारी रखेंगे और अपना हक लेकर रहेंगे।

किसानों ने कहा कि शहीद हुए किसानों के बलिदान के 18 वर्ष बाद भी किसानों को शेष 4 प्रतिशत प्लॉट नहीं दिया गया है। इस समस्या से लगभग एक लाख लोग प्रभावित हैं।

कैंडल मार्च के बाद किसानों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 2 सितंबर को किसान शहीद पार्क घोड़ी-बछेड़ा से पैदल मार्च करते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण तक पहुंचकर अपनी मांगों को मजबूती से उठाया जाएगा। इस मार्च में हजारों किसानों शामिल होंगे। इसमें शेष 4 प्रतिशत प्लॉट से वंचित पीड़ित किसान बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

किसानों ने कहा कि 13 अगस्त 2008 के शहीद किसानों का बलिदान उनके लिए प्रेरणा है। जब तक किसानों को उनका अधिकार नहीं मिलता, तब तक किसानों की संघर्ष की आवाज जारी रहेगी। शेष 4 प्रतिशत प्लॉट से वंचित किसान लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग की आवाज को बुलंद करते रहेंगे

किसानों ने सभी प्रभावित किसान साथियों से 2 सितंबर के मार्च में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

Delhi NCR