खानपुर। आज खानपुर गांव में शेष 4% प्लॉट से वंचित पीड़ित किसानों ने बैठक कर आगामी आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की। बैठक में किसानों ने निर्णय लिया कि 2 सितंबर को शहीद पार्क, घोड़ी-बछेड़ा से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण तक पैदल मार्च निकाला जाएगा और प्राधिकरण का घेराव किया जाएगा।

खानपुर गांव के पीड़ित किसानों ने कहा कि शेष 4% प्लॉट से वंचित किसानों की मांगों को लेकर यह आंदोलन पूरी मजबूती के साथ किया जाएगा। किसानों ने कहा कि वे अपने पूरे परिवार के सदस्यों के साथ भारी संख्या में पैदल मार्च में शामिल होंगे।
किसानों ने क्षेत्र के सभी शेष 4% प्लॉट से वंचित एवं पीड़ित किसानों से आह्वान किया कि वे 2 सितंबर को अधिक से अधिक संख्या में घोड़ी-बछेड़ा स्थित शहीद पार्क पहुंचें। किसानों का दावा है कि इस पैदल मार्च में हजारों की संख्या में किसान शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के समक्ष अपनी मांगें रखेंगे।
किसानों ने कहा कि जब तक शेष 4% प्लॉट से वंचित किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
