स्याना में Ujjawal Srijan Micro Foundation पर ऋण दिलाने के नाम पर धनराशि वसूली के आरोप, पीड़ित महिलाओं के साथ SDM को सौंपा ज्ञापन

स्याना में Ujjawal Srijan Micro Foundation पर ऋण दिलाने के नाम पर धनराशि वसूली के आरोप, पीड़ित महिलाओं के साथ SDM को सौंपा ज्ञापन

जनपद बुलंदशहर के कस्बा स्याना स्थित Ujjawal Srijan Micro Foundation से संबंधित आर्थिक धोखाधड़ी एवं धनराशि वसूली के मामले में 10/15 पीड़ितों के शिकायती पत्र आज़ाद अधिकार सेना के संज्ञान में आए । शिकायतों में संस्था के प्रतिनिधियों अजय शर्मा, विकास एवं ममता सहित अन्य संबंधित लोगों पर ऋण दिलाने के नाम पर धनराशि वसूलने, ऋण उपलब्ध न कराने तथा धनराशि वापस न करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

इस मामले में आज़ाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय संगठन मंत्री देवेन्द्र सिंह राणा ने पीड़ित महिलाओं एवं अन्य शिकायतकर्ताओं के साथ पहुंचकर जिलाधिकारी बुलंदशहर के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी (एसडीएम) स्याना को सौंपा तथा मामले में निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की मांग की।

प्राप्त शिकायतों के अनुसार, ग्राम रघुनाथपुर, तहसील स्याना, थाना नरसेना की पांच महिलाओं से ₹10,000 प्रति महिला, कुल ₹50,000 की धनराशि ली गई,

वहीं, दूसरी शिकायत में आठ लोगों से ₹50,000 प्रति व्यक्ति ऋण उपलब्ध कराने का आश्वासन देकर रूप से ₹6,000 प्रति व्यक्ति फाइल चार्ज, कुल ₹48,000 वसूल किए जाने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, 17 नवंबर 2026 को ऋण की धनराशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन पैसा नहीं मिला। इसके बाद संस्था का कार्यालय बंद पाया गया तथा संबंधित लोगों से संपर्क नहीं हो रहा है। शिकायत में खाली स्टाम्प पेपर पर हस्ताक्षर कराए जाने का आरोप भी लगाया गया है।

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि दोनों शिकायतों की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, संबंधित संस्था एवं उसके प्रतिनिधियों की भूमिका की जांच की जाए, पीड़ितों से वसूली गई धनराशि वापस दिलाने के लिए कार्रवाई की जाए तथा खाली स्टाम्प पेपर एवं अन्य दस्तावेजों के संभावित दुरुपयोग को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। साथ ही, संस्था के पंजीकरण, वित्तीय गतिविधियों एवं वैधानिक स्थिति की जांच कर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाए।

देवेन्द्र सिंह राणा ने कहा कि गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को ऋण और आर्थिक सहायता का आश्वासन देकर उनसे धनराशि वसूलने के आरोप अत्यंत गंभीर हैं। प्रशासन को ऐसे मामलों में संवेदनशीलता के साथ निष्पक्ष जांच कर पीड़ितों को न्याय दिलाना चाहिए। सभी संबंधित पीड़ितों के शिकायती पत्र ज्ञापन के साथ संलग्न कर प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है।

Delhi NCR NGO