बड़ी खबर दिल्ली में थाने के अंदर और मुठभेड़ के दौरान चाकू से हमले में 9 पुलिसकर्मी घायल, आरोपी के पैर में लगीं 6 गोलियां

बड़ी खबर दिल्ली में थाने के अंदर और मुठभेड़ के दौरान चाकू से हमले में 9 पुलिसकर्मी घायल, आरोपी के पैर में लगीं 6 गोलियां

नई दिल्ली। दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में आज दोपहर करीब ढाई बजे पूछताछ के दौरान नबील नाम के आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला किया, और थाने से भाग निकला जिसके बाद चितली कब्र इलाके में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस द्वारा की गई 8 राउंड फायरिंग में नबील के दोनों पैर में 6 गोलियां लगीं हैं,

घायल आरोपी एवं पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। *घायल पुलिसकर्मियों में 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।* बताया जा रहा है कि मां और बहन को परेशान किए जाने की शिकायत पर नबील को पूछताछ के लिए जामा मस्जिद थाने बुलाया गया था, जहां उसने अचानक पुलिसकर्मियों पर ये कहते हुए चाकू से हमला कर दिया कि मुझे थाने बुलाने की हिम्मत कैसे हुई। पुलिसकर्मियों के चेहरे और गर्दन पर चोटें आईं। *थाने से भागते समय आरोपी ने एक दोपहिया वाहन लूटा !* मध्य जिले की ऑपरेशंस यूनिट ने चितली कब्र इलाके में उसे ट्रैक किया, पकड़ने के दौरान उसने पुलिस पर दोबारा हमला किया, जिस पर पुलिस ने गोली चलाई।

पुलिस के अनुसार आरोपी नबील ने 2 एसआई, 2 हेड कॉन्स्टेबल और 1 एएसआई पर हमला किया और वहां से भाग निकला, बाद में गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने फिर 4 और पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया। सभी घायल पुलिसकर्मियों को पहले संजीवनी अस्पताल ले जाया गया और बाद में सर गंगाराम अस्पताल रेफर कर दिया गया। डीसीपी रोहित राजबीर के अनुसार आरोपी सनकी किस्म का बताया जा रहा है, पुलिस को आत्मरक्षा में गोली चलानी पड़ी।

Crime Delhi NCR