पंचशील हाईनिश में AOA अध्यक्ष विनोद नेगी एवं कार्यकारिणी की कथित मनमानी के खिलाफ निवासियों का जोरदार प्रदर्शन, नारेबाजी कर जताया भारी आक्रोश

पंचशील हाईनिश में AOA अध्यक्ष विनोद नेगी एवं कार्यकारिणी की कथित मनमानी के खिलाफ निवासियों का जोरदार प्रदर्शन, नारेबाजी कर जताया भारी आक्रोश

पंचशील हाईनिश में AOA अध्यक्ष विनोद नेगी एवं कार्यकारिणी की कथित मनमानी के खिलाफ निवासियों का जोरदार प्रदर्शन, नारेबाजी कर जताया भारी आक्रोश।

कई महीनो से चुनाव न होने, जवाबदेही के अभाव और सोसायटी के फंड के कथित दुरुपयोग को लेकर निवासियों ने उठाई आवाज।

पंचशील हाईनिश सोसायटी में आज एओए की कथित मनमानी, लंबे समय से चुनाव नहीं कराए जाने, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के अभाव तथा सोसायटी के सामूहिक धन के कथित दुरुपयोग के विरोध में निवासियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में सोसायटी के निवासियों ने एकजुट होकर नारेबाजी की और वर्तमान व्यवस्था के प्रति अपना गहरा रोष एवं असंतोष व्यक्त किया।

प्रदर्शन में शामिल निवासियों का कहना था कि पंचशील हाईनिश 1312 फ्लैटों और हजारों निवासियों की सोसायटी है, न कि किसी व्यक्ति या कुछ चुनिंदा लोगों की निजी जागीर।

बार-बार हाईकोर्ट में केस दर्ज कर Stay लेने की कारगुजारियों पर निवासियों में भारी आक्रोश उत्पन्न हो गया है। एओए प्रबंधन निवासियों के सामूहिक हितों, लोकतांत्रिक व्यवस्था और पारदर्शिता के आधार पर चलना चाहिए, न कि व्यक्तिगत इच्छाओं और मनमाने फैसलों के आधार पर।

निवासियों ने गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर कब तक सोसायटी में लोकतांत्रिक चुनावों को टाला जाता रहेगा? कब तक निवासियों को अपने प्रतिनिधि चुनने के संवैधानिक एवं वैधानिक अधिकार से वंचित रखा जाएगा? सोसायटी के रखरखाव एवं विकास के लिए निवासियों से एकत्रित किए गए करोड़ों रुपये के फंड का पूरा हिसाब सार्वजनिक क्यों नहीं किया जा रहा है? वित्तीय लेन-देन, ठेकों, खर्चों और निर्णयों में पारदर्शिता सुनिश्चित क्यों नहीं की जा रही है ? ज्ञातव्य हो फरवरी 2026 से हिसाब नहीं दिया गया है।

निवासियों ने एओए के अध्यक्ष विनोद नेगी व कार्यकारिणी पर अवैध रूप से कब्ज़ा कर सोसाइटी के फंड्स का दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगा कर रोष व्यक्त किया।

प्रदर्शनकारी निवासियों ने मांग की कि सोसायटी के प्रत्येक रुपये का हिसाब निवासियों के सामने रखा जाए तथा यह स्पष्ट किया जाए कि निवासियों की मेहनत की कमाई से एकत्रित धनराशि का उपयोग किन कार्यों में, किसकी अनुमति से और किन उद्देश्यों के लिए किया गया है। यदि किसी प्रकार की वित्तीय अनियमितता या निजी हितों के लिए धन के इस्तेमाल की पुष्टि होती है, तो इसके लिए जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए।

निवासियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब मनमानी नहीं, जवाबदेही चाहिए; अब बंद कमरों में फैसले नहीं, पारदर्शी व्यवस्था चाहिए; अब चुनाव टालने की राजनीति नहीं, निष्पक्ष एवं लोकतांत्रिक चुनाव चाहिए।

प्रदर्शन के दौरान यह संदेश भी दिया गया कि सोसायटी की व्यवस्था किसी व्यक्ति विशेष की संपत्ति नहीं है। एओए की जिम्मेदारी निवासियों के हितों की रक्षा करना है, न कि अपने पदों और अधिकारों को बनाए रखने के लिए व्यवस्था को अनिश्चितकाल तक खींचना।

निवासियों ने प्रशासन एवं सक्षम अधिकारियों से मांग की कि सोसायटी में निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित कराने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं, वित्तीय अभिलेखों एवं खातों की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा निवासियों के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।

आज का प्रदर्शन केवल विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि पंचशील हाईनिश के निवासियों की एकजुटता, जागरूकता और अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए उठती सामूहिक आवाज का स्पष्ट संदेश है।

यह प्रदर्शन हाल ही में एओए अध्यक्ष विनोद नेगी द्वारा डिप्टी रजिस्ट्रार के आदेश पर चल रहे चुनाव, जिसमें जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी द्वारा आगामी 13 दिसंबर को एओए का चुनाव संपन्न होना था, उस पर हाईकोर्ट से स्थगन आदेश लाने पर निवासियों में आक्रोश फट जाने पर हुआ।

निवासियों ने संकल्प व्यक्त किया कि जब तक सोसायटी में पारदर्शी प्रबंधन, वित्तीय जवाबदेही और निष्पक्ष लोकतांत्रिक चुनाव की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं होती, तब तक उनका शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक विरोध जारी रहेगा। साथ ही जब तक सोसाइटी मे निष्पक्ष चुनाव नहीं होगे , तब तक मेंटीनेंस नहीं दिया जायेगा। नो इलेक्शन – नो कलैक्शन – के नारे की गूंज भी सुनी गई और बैनर भी प्रदर्शन मे दिखाई दिये।

निवासियों की एकजुट आवाज हमारा पैसा, हमारा अधिकार

इस आक्रोश प्रदर्शन मे काफी संख्या मे निवासियों की उपस्थिति रही , मुख्य रूप से नौजवान जुझारू अनुज सैनी, महेंद्र सिंह, आनंद शर्मा आदि एवं बड़ी संख्या में निवासी इस रैली में शामिल रहे

Delhi NCR RWA/AOA