नोएडा हाईराइज फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से की मुलाकात, DR कार्यालय की कार्यप्रणाली पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

नोएडा हाईराइज फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से की मुलाकात, DR कार्यालय की कार्यप्रणाली पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

नोएडा, नोएडा हाईराइज फेडरेशन (NHRF) के प्रतिनिधिमंडल ने आज गौतम बुद्ध नगर की जिलाधिकारी महोदया से मुलाकात कर Apartment Owners Associations (AOAs) से जुड़े मामलों में Deputy Registrar (DR) कार्यालय की कार्यप्रणाली, शिकायतों के निस्तारण में कथित असमानता तथा लंबे समय से एक ही स्थान पर कार्यरत कर्मचारियों से संबंधित मुद्दों को उनके समक्ष रखा।

प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी महोदया को बताया कि जहां कुछ AOAs के खिलाफ शिकायतों पर तत्काल और व्यापक कार्रवाई की जाती है, वहीं कुछ मामलों में DR कार्यालय के निर्देशों का कथित रूप से पालन नहीं होने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती। इससे AOAs और निवासियों के बीच चयनात्मक कार्रवाई की धारणा बन रही है।

प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि AOA से संबंधित शिकायतों के लिए स्पष्ट एवं समान SOP तैयार की जाए और किसी भी मामले में विस्तृत जांच अथवा ऑडिट से पहले उचित प्राथमिक जांच और तथ्यों का परीक्षण किया जाए।

जिलाधिकारी ने लिया तत्काल संज्ञान फेडरेशन के अनुसार, जिलाधिकारी महोदया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए DR कार्यालय की कार्यप्रणाली पर तत्काल संज्ञान लिया और संबंधित DR का वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही जिलाधिकारी महोदया ने DR कार्यालय में लंबे समय से एक ही स्थान पर कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जानकारी भी मांगी तथा उनके स्थानांतरण/रोटेशन के संबंध में आवश्यक कार्रवाई के संकेत दिए।

फेडरेशन ने जिलाधिकारी महोदया के त्वरित हस्तक्षेप का स्वागत करते हुए कहा कि इससे DR कार्यालय की कार्यप्रणाली में जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण संदेश गया है।

NHRF ने यह भी स्पष्ट किया कि फेडरेशन किसी अधिकारी विशेष के विरुद्ध नहीं है, बल्कि उसकी मांग केवल सभी AOAs के लिए समान नियम, निष्पक्ष कार्रवाई और पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की है।

NHRF अध्यक्ष निखिल सिंघल ने कहा “हम जिलाधिकारी महोदया के त्वरित संज्ञान का स्वागत करते हैं। हमारा उद्देश्य किसी अधिकारी को व्यक्तिगत रूप से निशाना बनाना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि DR कार्यालय में सभी AOAs के साथ समान व्यवहार हो। यदि किसी AOA द्वारा नियमों या सक्षम प्राधिकारी के निर्देशों का उल्लंघन होता है तो कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन कार्रवाई निष्पक्ष और एक समान होनी चाहिए।”

प्रतिनिधिमंडल में NHRF अध्यक्ष निखिल सिंघल, सचिव कपिल मेहरा, उपाध्यक्ष आशुतोष राय, गोविंद कुमार एवं गौतम शर्मा उपस्थित रहे।

फेडरेशन ने उम्मीद जताई कि जिलाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद AOA से जुड़े मामलों में पारदर्शिता, निष्पक्षता, जवाबदेही और एकरूपता सुनिश्चित होगी तथा नोएडा की हाईराइज सोसाइटियों में अनावश्यक प्रशासनिक विवादों में कमी आएगी।

See less

Delhi NCR NGO