गौतम बुद्ध नगर। नोएडा हाईराइज फेडरेशन (NHRF) के अध्यक्ष निखिल सिंघल ने आज गौतम बुद्ध नगर के अपर पुलिस आयुक्त (ADCP) श्री राजीव नारायण मिश्रा जी से मुलाकात की। इस दौरान हाईराइज सोसाइटियों में रहने वाले निवासियों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुँचाने तथा उनके समाधान की दिशा में प्रभावी पहल करने पर चर्चा हुई।

मुलाकात में ब्राह्मण समाज महासंघ के अध्यक्ष श्री गिरीश मिश्रा जी, नोएडा हाईराइज फेडरेशन के ग्रेटर नोएडा कन्वीनर श्री दिनेश मिश्रा जी और नेफोमा (NEFOMA) के अध्यक्ष श्री अन्नू ख़ान जी भी उपस्थित रहे।
प्रतिनिधिमंडल का मुख्य उद्देश्य सोसाइटियों के निवासियों की समस्याओं को प्रशासन और पुलिस के संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाना तथा उनके समाधान के लिए समन्वय स्थापित करना रहा। प्रतिनिधिमंडल ने इस बात पर जोर दिया कि हाईराइज सोसाइटियों में रहने वाले नागरिकों की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और अन्य जनहित से जुड़े विषयों पर संबंधित विभागों के साथ निरंतर संवाद आवश्यक है।
NHRF अध्यक्ष निखिल सिंघल ने कहा कि फेडरेशन निवासियों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुँचाने और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ संवाद एवं समन्वय की प्रक्रिया जारी रखेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक प्रयासों से क्षेत्र के निवासियों की समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल होगी।
निखिल सिंघल ने प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्यों का मुलाकात में साथ देने और जनहित के विषयों पर सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किया।