नोएडा की केपटाउन सोसाइटी में भव्य सिंदूर खेला के साथ दुर्गा पूजा का हुआ सफल समापन

नोएडा की केपटाउन सोसाइटी में भव्य सिंदूर खेला के साथ दुर्गा पूजा का हुआ सफल समापन

नोएडा, 22 अक्टूबर 2026: सेक्टर 74, नोएडा स्थित केपटाउन सोसाइटी के दुर्गा पूजा ग्राउंड में चल रहे पांच दिवसीय भव्य दुर्गा पूजा महापर्व का समापन आज पारंपरिक उल्लास और श्रद्धा के साथ हो गया। केपटाउन बंगाली एसोसिएशन ‘आहोबान’ के गौरवमयी 10 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस वर्ष का उत्सव ऐतिहासिक रहा। उत्सव के अंतिम दिन महिलाओं ने पारंपरिक सिंदूर खेला में बढ़-चढ़कर भाग लिया और एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर अखंड सौभाग्य की कामना की।

उत्तराखंड के पवित्र केदारनाथ मंदिर की थीम पर बने भव्य पूजा पंडाल में 16 अक्टूबर से शुरू हुए इस महापर्व में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इस पांच दिवसीय आयोजन में प्रतिदिन दिव्य आरती, पुष्पांजलि, हवन और स्वादिष्ट भोग वितरण (प्रसाद) का आयोजन किया गया, जो आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा।

केपटाउन एओए के पूर्व अध्यक्ष एवं सक्रिय सदस्य अरुण शर्मा ने इस सफल आयोजन के लिए केपटाउन बंगाली एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों का हार्दिक आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा, “इस वर्ष की पूजा बेहद खास थी क्योंकि इसने उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर की दिव्यता और बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को एक साथ लाकर दो विविध संस्कृतियों का एक अद्भुत संगम प्रस्तुत किया है।”

दशमी के पावन अवसर पर ढाक की थाप और शंखध्वनि के बीच मां दुर्गा को भावभीनी विदाई दी गई और अगले वर्ष फिर से आने की प्रार्थना के साथ इस भव्य महापर्व का समापन हुआ

Arts RWA/AOA