नोएडा स्टेडियम में आयोजित 26वें कैप्टन शशिकांत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खुर्राट टीम विजयी

नोएडा स्टेडियम में आयोजित 26वें कैप्टन शशिकांत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खुर्राट टीम विजयी

नोएडा डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर, नोएडा स्पोर्ट्स ट्रस्ट, मानव सेवा समिति और एनपीडीए के संयुक्त तत्वावधान में नोएडा स्टेडियम में आयोजित 26वें कैप्टन शशिकांत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला गुरुवार को पायनियर क्रिकेट क्लब और खुर्राट 11 के बीच खेला गया। रोमांच से भरपूर इस मुकाबले में खुर्राट 11 ने अंतिम गेंद पर एक विकेट से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया आपकों बता दे कि इस आयोजन का श्रेय यू के भारद्वाज को जाता है जो पिछले 26 वर्षों से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे है

रोमांच से भरपूर फाइनल मैच में खुर्राट की टीम ने मैच की अंतिम गेंद पर मात्र 1 विकेट से जीत हासिल की। खुर्राट के मिहुल चौधरी ने 54, मनीष ने 44 रन की शानदार पारियाँ खेलकर अपनी टीम को टूर्नामेंट की ट्रॉफी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पायनियर की ओर से गंदबाज़ राजेश, भास्कर और तन्मय ने क्रमशः 2-2 विकेट प्राप्त किए।

खुर्राट के बल्लेबाज मनीष को मेन ऑफ़ द मैच से सम्मानित किया गया।

मैच के उपरांत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया जिसमें क्रिकेट मैदान की शानदार देखरेख करने वाले क्यूरेटर अनवर अली, टूर्नामेंट में श्रेष्ठ बल्लेबाजी के लिए खुर्राट 11 के अंश व श्रेष्ठ गेंदबाज एस्टर क्रिकेट क्लब स्पर्श जैन को रू 5000-5000 व ट्रॉफी, मेन ऑफ़ द टूर्नामेंट खुर्राट के अमित नागर को रू 11000/- व ट्रॉफी के द्वारा तथा सर्वाधिक 15 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी मनीष को रू 2100/- व ट्रॉफी पुरस्कृत किया गया। टूर्नामेंट की उपविजेता रही पायनियर क्रिकेट क्लब को रू 25000/- एवं ट्रॉफी तथा विजेता टीम खुर्राट 11 को रू 50000/- एवं ट्रॉफी द्वारा सम्मानित किया गया।

पुरस्कार वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्ण मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा देव दत्त ने गत 26 वर्षों से कैप्टन शशिकांत शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट को आयोजित करने के लिए आयोजन समितियों के सभी सदस्यों की प्रसंशा करते हुए कहा कि ना केवल नोएडा बल्कि पूरे देश में शायद एकमात्र टूर्नामेंट है यह जो देश के लिए शहीद होने वाले सैनिक को समर्पित है, ऐसे माता पिता पूजनीय एवं धन्य हैं जिन्होंने ऐसे वीर पुत्र को जन्म दिया जिसने देश की सीमा की खातिर हंसते-हंसते अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में नोएडा जोन के ए सी पी मयंक तिवारी, नोएडा प्राधिकरण के जी एम ए.के. अरोड़ा ने भी टूर्नामेंट को पावन यज्ञ के समान बताया, अन्य विशिष्ठ अतिथियों में मिठास स्वीट्स के निदेशक भूले राम शर्मा, नोएडा प्राधिकरण के पूर्व अधिकारी हरिदत्त शर्मा, एक्साइज विभाग में कमिश्नर रहे कुलदीप सिंह यादव, विशाल प्रॉपर्टी एंड बिल्डर्स के आर. के. गोयल एवं कैप्टन शशिकांत शर्मा के पिता फ़्लाइट लेफ्टिनेंट जे. पी. शर्मा, माता सुदेश शर्मा, भाई डॉ नरेश शर्मा तथा डॉ नरेश की पत्नी डॉ संगीता शर्मा के अलावा आयोजक मंडल के नैवेद्य शर्मा, के.एल.तेजवानी, आर.के. शर्मा, एस.के. सरीन, आजाद सिंह, सुखपाल सिंह चौहान, एम.एल. शर्मा, सुभाष शर्मा, सुधीश चौधरी, अतुल गौड़, सुधीश चौधरी, अश्वनी शर्मा, टीसी गौड़, एस.के. सरीन, रेखा शर्मा, हरीश चौधरी, शिवकुमार तिवारी, शुभम भारद्वाज, अमन भारद्वाज, विनोद शर्मा, जे.के.एस. चौहान, भूपेन्द्र शर्मा, अश्वनी शर्मा, शुभम भारद्वाज, अमन भारद्वाज और यू.के. भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।

तथा अन्य गणमान्य नागरिकों में संकल्प इंडिया की रेखा शर्मा, गीता, धन्वन्तरि बुतालिया, पारुल भारद्वाज, संसृति, अशीम बरुआ, सुरेश प्रधान, सतेंद्र शर्मा, नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान, जोगिंदर परिहार, आयुष मंगल, अनुज चौधरी, रोशन लाल, पीएस शर्मा, दिनेश बिष्ट, राजवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन शानदार डॉ अशोक श्रीवास्तव ने किया। डीडीसीए के रविंद्र चौधरी व संतराम ने अंपायरिंग तथा वेद चौधरी ने स्कोरिंग की।

#cricket #cricketnews #cricketstadium #cricketlover #cricketlovernoida #noidastadium #newstoday #newsextension

Delhi NCR Sport