Earth Infra के प्रमोटर अतुल गुप्ता को दिल्ली कोर्ट से बड़ी राहत, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मिली नियमित जमानत

Earth Infra के प्रमोटर अतुल गुप्ता को दिल्ली कोर्ट से बड़ी राहत, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मिली नियमित जमानत

नई दिल्ली: Earth Infrastructures Limited के प्रमोटर एवं निदेशक अतुल गुप्ता को होमबायर्स के साथ कथित धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में दिल्ली की अदालत से बड़ी राहत मिली है। प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज अंजू बजाज चांदना ने 29 सितंबर 2026 को अतुल गुप्ता को नियमित जमानत प्रदान कर दी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अदालत ने लंबे समय से जेल में बंद रहने और मुकदमे की व्यापक प्रकृति को ध्यान में रखते हुए जमानत मंजूर की। हालांकि, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस जमानत आदेश को चुनौती देते हुए दलील दी है कि अदालत ने PMLA की धारा 45 के तहत निर्धारित जमानत की सख्त दोहरी शर्तों (Twin Conditions) पर उचित विचार नहीं किया।

क्या है पूरा मामला?

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 1 जून 2026 को Earth Infrastructures Limited के प्रमोटरों अवदेश कुमार गोयल, रजनीश मित्तल, अतुल गुप्ता और विकास गुप्ता को गिरफ्तार किया था।

ED का आरोप है कि कंपनी के प्रमोटरों ने हजारों होमबायर्स से विभिन्न परियोजनाओं के नाम पर जुटाई गई 467 करोड़ रुपये से अधिक की रकम का कथित तौर पर दुरुपयोग और दूसरी जगह डायवर्जन किया। इसके चलते कई परियोजनाएं अधूरी रह गईं और घर खरीदारों की मेहनत की कमाई लंबे समय से फंसी हुई है।

होमबायर्स को कब मिलेगा उनका पैसा और घर?

Earth Infra की परियोजनाओं में निवेश करने वाले हजारों खरीदार आज भी अपने फ्लैट और निवेश की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। अतुल गुप्ता को जमानत मिलने के बाद अब होमबायर्स के बीच इस मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई और अपने पैसे की वापसी को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान ने बताया सबसे बड़ा सवाल यही है कि 15 वर्षों से अपने घर का इंतजार कर रहे खरीदारों को आखिर कब न्याय मिलेगा और उनकी जीवनभर की जमा पूंजी कब वापस मिलेगी या घर का सपना कब पूरा होगा ।

News Extension | दिल्ली-NCR की हर बड़ी खबर पर नजर

नोट: जमानत मिलना आरोपों से बरी होना नहीं है। मामले में आरोपों का अंतिम निर्णय न्यायिक प्रक्रिया के बाद होगा। #homebuyers#EarthBuilders#EarthInfra#annukhan#nefoma

Delhi NCR Real Estate