कुम्भाभोज वेलफेयर फाउंडेशन ने आयोजित किया “जन कल्याण कार्यक्रम

कुम्भाभोज वेलफेयर फाउंडेशन ने आयोजित किया “जन कल्याण कार्यक्रम

कुम्भाभोज वेलफेयर फाउंडेशन के अनुरोध पर माननीया शालिनी सिंह (सुपुत्री पूर्व सांसद श्री बृजभूषण शरण सिंह) ने मकनपुर बांगर स्थित प्राथमिक विद्यालय को डिजिटल शिक्षा सुविधाओं के विकास हेतु महत्वपूर्ण शैक्षणिक सामग्री दान के रूप में प्रदान की।

दान में शामिल प्रमुख सामग्री निम्नलिखित है:

2 सेट स्मार्ट बोर्ड प्रोजेक्टर सहित, 5 सीलिंग फैन, 25 कुर्सियाँ, 25 टेबल, 2 बड़े बैटरी, 1 बड़ा इन्वर्टर, 3 ऑफिस टेबल एक ऑफिस कुर्सी सहित अन्य आवश्यक सामान ।

इस अवसर पर मकनपुर बांगर गांव में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों सहित क्षेत्र के सैकड़ों सम्मानित लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने श्रीमती शालिनी सिंह का हार्दिक स्वागत किया और उनके इस उदार योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में डीडीआरडबल्यूए, जी बी नगर के अध्यक्ष एनपी सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने जन कल्याण कार्यक्रम के आयोजक फाउंडेशन के साथ मकनपुर बांगर ग्राम विकास समिति से जुड़े लोगों की सराहना की और शालिनी सिंह द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उनका धन्यवाद किया।

शालिनी सिंह ने कहा कि शिक्षा हमारे समाज का आधार है और ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूलों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कुम्भाभोज वेलफेयर फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की।

कुम्भाभोज वेलफेयर फाउंडेशन शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत है। फाउंडेशन के माध्यम से विभिन्न गांवों और जरूरतमंद क्षेत्रों में विकास कार्य किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शालिनी सिंह को जोधपुरी साफा पहनाकर और पुष्पगुच्छ देकर कर उनका अभिनंदन और स्वागत किया।

मौके पर श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर धीरज सिंह, कारोबारी आर्यन प्रताप सिंह, हरेंद्र भाटी आकलपुर, वरिष्ठ समाजसेवी फिरे चौहान कोंडली, बिजेंद्र प्रधान रामपुर, प्रताप प्रधान मकनपुर, जयपाल प्रधान मकनपुर, विजयपाल प्रधान मौमदीनपुर, कृष्णपाल प्रधान मकनपुर बांगर, भारतपाल सिंह फौजी, सतीश भाटी, गिर्राज शर्मा, विनोद कुमार प्रधानाचार्य आदि सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे।

कुम्भाभोज वेलफेयर फाउंडेशन का मानना है कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में छोटे-छोटे योगदान भी समाज को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। फाउंडेशन भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण विकास में अपना योगदान जारी रखेगा।

Delhi NCR