मानवता की मिसाल करते हुए नेफोमा सदस्य आशीष बंसल ने 55 वा किया रक्तदान ।

मानवता की मिसाल करते हुए नेफोमा सदस्य आशीष बंसल ने 55 वा किया रक्तदान ।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इको विलेज 2 सोसायटी में रहने वाले आशीष बंसल जो की नेफोमा नोएडा स्टेट फ्लैट ओनर्स मेंबर एसोसिएशन संगठन के सक्रिय सदस्य हैं उन्होंने आज 55वा रक्तदान करके मानवता की मिसाल कायम की है ।

आशीष बंसल ने बताया कि मुजफ्फरनगर बिहार के रहने वाले राम कृपाल सिंह मेट्रो हॉस्पिटल में भर्ती हैं जिनका सर्जरी होना था उनके रिश्तेदार का ग्रुप में कहीं पर मैसेज देखा कि उनको ब्लड डोनर की जरूरत है तो उस मैसेज को देखते हुए हम मेट्रो हॉस्पिटल सेक्टर 12 नोएडा गए और हमने 55 वा रक्तदान वहां पर जाकर किया और हमें खुशी होती है कि हम लोगों की सेवा कर पा रहे हैं इस मौके पर नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान भी उपस्थित रहे परिवार वालों ने नेफोमा संस्था का व आशीष बंसल का धन्यवाद अदा किया

Delhi NCR