ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एग्जॉटिका ड्रीम विले सोसायटी में कल एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें जेबीएम में सिंकिंग फंड बिल्डर से लेने पर विवाद की स्थिति नजर आ रही थी आज उस पर एग्जॉटिका ड्रीम विले सोसायटी के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने विराम लगाते हुए कहा की एग्जॉटिका ड्रीम विले सोसायटी की जीवीएम में फाइनल हैंडोवर और सिंकिंग फंड IFMS पर निवासियों के साथ सहमति बन गई है

ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर 16 सी स्थित एग्जॉटिका ड्रीम विले अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन AOA की ओर से क्लब हाउस में आम सभा की बैठक आयोजित की गई थी बैठक में सोसाइटी के फाइनल हैंडोवर फेस 2 तथा बिल्डर के पास जमा सिंकिंग फंड और आई एफएमएस की राशि सोसाइटी को हस्त्रांत्रित करने के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई एवं पदाधिकारी ने बैठक में बिल्डर से फाइनल हैंडोवर IFMS की प्रक्रिया पूरी करने तक था सिंकिंग फंड एवं आई एफएमएस की राशि सोसाइटी के पक्ष में प्राप्त करने का प्रस्ताव रखा ।
AOA के अनुसार उपस्थित अधिकांश निवासियों ने प्रस्ताव का समर्थन किया और आगे की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने पर सहमत दिखाई बैठक में सिंकिंग फंड एवं आईएफएमएस की राशि का उपयोग सोसाइटी के आधिकारिक रखरखाव सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने तथा आवश्यक विकास कार्य में नियमों अनुसार किए जाने पर भी चर्चा हुई सोसाइटी के फाइनल हैंडोवर की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया ।
एओए पदाधिकारी ने कहा कि सोसाइटी की बेहतर भविष्य पारदर्शी व्यवस्था और निवासियों के हितों को ध्यान में रखते हुए बिल्डर के साथ आवश्यक प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा

AOA अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया सोशल मीडिया पर बैठक को लेकर प्रसारित की जा रही कुछ भ्रामक तथ्यहीन सूचनाओं का खंडन करते हुए निवासियों से अपील की है कि वह किसी भी जानकारी पर विश्वास करने से पहले AOA की ओर से जारी आधिकारिक सूचना की पुष्टि कर लें । #ExoticaDreamville#exotica#builders#SocietyNews