ग्रेटर नोएडा, 27 नवंबर 2026। सूर्या हॉस्पिटल (वेदांश मेडिकेयर प्राइवेट लिमिटेड की एक इकाई) द्वारा रामलाल वृद्ध आश्रम गौशाला में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 100 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर का आयोजन शिवांश के नेतृत्व एवं साहिन के सहयोग से किया गया, जिसमें आश्रम के फौजी बाबा का विशेष योगदान रहा। इस दौरान जनरल मेडिसिन, नेत्र जांच, स्त्री रोग (गायनेकोलॉजी), फिजियोथेरेपी एवं निःशुल्क दवा वितरण की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
सूर्या हॉस्पिटल के संचालक डॉ. राकेश ठाकुर के नेतृत्व में अस्पताल पिछले 10 वर्षों से सामाजिक स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में सक्रिय है। अस्पताल समूह द्वारा हर महीने 20 से अधिक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं, जिनका उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। #hospital #suryahospital #greaternoidanews #newsextension #hospitalnews