सेक्टर-136 के सोविरेन टावर में चल रहा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ठगी के नेटवर्क का दिल्ली पुलिस द्वारा पर्दाफाश करने के बाद नोएडा साइबर क्राइम थाना पुलिस की नींद टूटी है।

हैरानी की बात है कि वीजा शर्तों के उल्लंघन और विदेशी नागरिकों के पासपोर्ट अपने पास जबरन रखकर कराई जा रही साइबर ठगी के बारे में स्थानीय पुलिस को भनक तक नहीं लगी।
टावर के लोगों का कहना है कि ठगी के सेंटर में काम करने वाले मलेशियाई और इंडोनेशियाई नागरिकों के लिए रोजाना ऑनलाइन फूड डिलीवरी होती थी जबकि वह विदेश में नकदी ट्रांसफर करने के लिए टावर के पास ही एक चाय की दुकान पर जाते थे। फिलहाल, साइबर क्राइम थाने में सेंटर मालिक और विदेशी नागरिकों पर वीजा की शर्तों का उल्लंघन करने समेत अन्य धारा में मुकदमा दर्ज हुआ है।
बताया गया है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ठगी करने के लिए मलेशियाई नागरिक तान गुआन वेई एवं उसके किसी करीबी साथी ने गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस से रेंट एग्रीमेंट व किसी भी अनुबंध का सत्यापन नहीं कराया था। ठग शातिराना मंसूबों को अंजाम देने के लिए 164 विदेशी नागरिकों को बिजनेस वीजा पर नौकरी और अच्छी कमाई का लालच देकर दिल्ली के करीब ले आए और यहां सेंटर खोल लिया।अंतर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद केअध्यक्ष श्री शैलेन्द्र मिश्रा जी नेकहा इससेअंतरराष्ट्रीय कानून का उलंघन हुआ है नोएडा में कई और कॉमर्शियल कॉमलक्स है जिसमे ऑफिस चलता है जिसका गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस से रेंट एग्रीमेंट व अनुबंध का सत्यापन नहीं है जिसको गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस को तुरंत करना चाहिए
ठगी का पर्दाफाश होने के बाद दूसरे आफिस में काम करने वाले युवकों ने बताया कि सेंटर में कार्यरत विदेशी आसपास ज्यादातर लोगों से संपर्क नहीं रखते थे। उनके लिए रोजाना आनलाइन फूड डिलीवरी होती थी। यही नहीं, बड़ी-बड़ी लग्जरी गाड़ी में विदेशी नागरिक घूमने भी जाते रहते थे। इंटरनेशनल लेवर पर ठगी से मिलने वाली रकम को सभी मौज-मस्ती में उड़ाते थे।
स्थानीय लोगों का कहना था कि पुलिस क्षेत्र में गश्त करती रहती थी। इस बात का विदेशी नागरिक और सेंटर के मालिक को काफी डर रहता था। कानून शिकंजे से बचने के लिए ही सेंटर का कोई विज्ञापन नहीं किया जाता था। इसके अलावा आसपास के लोगों को भी किसी से बात करने की इजाजत नहीं थी।
बताया गया कि विदेशी नागरिकों के लिए सैकड़ों मोबाइल और कंप्यूटर सिस्टम भी हाईटेक तरीके के हैं। दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के बाद नोएडा पुलिस भी हरकत में आ गई। बताया गया कि देर शाम तक पुलिस टीम ने सेंटर में रिकार्ड और अन्य कम्यूटर सिस्टम में फाइल को आराम से खंगालकर साक्ष्य एकत्रित किए।
थाना फेस-2 क्षेत्र में दिल्ली पुलिस द्वारा स्थानीय पुलिस को एक विदेशी नागरिक से प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्र की सूचना दी गई, जिसमें एनसीआर क्षेत्र में विदेशी नागरिकों द्वारा साफ्टवेर कंपनी के नाम पर विदेशी नागरिकों से ठगी करने की सूचना दर्ज करायी गई।
सूचना पर दिल्ली पुलिस व नोएडा पुलिस मौके पर पहुंची। वहां साइबर अपराध के साक्ष्य प्राप्त हुए है। नोएडा पुलिस द्वारा मकान मालिक एवं विदेशी नागरिकों द्वारा वीजा की शर्तों के उल्लंघन के संबंध में अभियोग दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।