नोएडा। आज भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की 29 नवंबर को जेवर फलैदा कट पर होने वाली महापंचायत को लेकर नोएडा महानगर के कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में बताया गया कि *नोएडा, ग्रेटर नोएडा, जेवर के किसानों के मुख्य मुद्दे जैसे आबादी, 10% प्लॉट, यमुना एक्सप्रेस-वे के आवासीय प्लॉट व यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण* की विभिन्न समस्याओं को लेकर पिछले *17 माह से लगातार अनिश्चितकालीन धरना* चल रहा है। सरकार व प्राधिकरण द्वारा कोई सुनवाई न करने पर किसानों में भारी रोष है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के आव्हानपर *29 नवंबर को फलेदा कट जेवर पर महापंचायत* का ऐलान किया गया है। आज की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नोएडा महानगर से भारी संख्या में किसान, कार्यकर्ता महापंचायत में पहुंचकर अपने किसानों की आवाज को बुलंद करेंगे।
राष्ट्रीय महासचिव चौधरी बीसी प्रधान* ने कहा कि भारत में 80% आबादी किसानों की है फिर भी किसान अपने अधिकारों के लिए आंदोलित व परेशान हैं और हमारे किसानों के वोट से ही एमपी, एमएलए, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक बनते हैं, फिर भी किसानों की सुनवाई नहीं होना बड़े शर्म की बात है। जब तक किसानों की मांगे पूरी नहीं होती तब तक आंदोलन किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेगा।
बैठक में मुख्य रूप से मौजूद रहे:* संगठन परिवहन मंत्री ओमप्रकाश गुर्जर, महानगर अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह, युवा अध्यक्ष राजकुमार मोनू, सुनील बैसोया, महेश बैसोया, संजीव चपराना, रामवीर तंवर, इंद्र प्रधान, जीत सिंह, अजय नागर, अंकित अवाना, उमेश पाल, सुधीर ठाकुर, अरुण दादा, विवेक कुमार, शोभित अवाना, मनोज प्रजापति, आकाश अवाना इत्यादि पदाधिकारी मौजूद रहे