वैदेही के राम के कलाकारों एवं सहयोगियों का सम्मान

वैदेही के राम के कलाकारों एवं सहयोगियों का सम्मान

ग्रेटर नोएडा: गौर सौंदर्यम में 4 नवंबर को RATYM Foundation (For Social and Cultural Development) द्वारा ‘वैदेही के राम’ नाट्य प्रस्तुति से जुड़े कलाकारों एवं सहयोगियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया।

Maurya Films & Theatre के बैनर तले प्रस्तुत इस संवादात्मक नाटक की पटकथा एवं निर्देशन आलोक मौर्या ने किया, जबकि गुरजीत पाठक सह-निर्देशक रहे। गौर सौंदर्यम के निवासियों ने कलाकारों के रूप में रामायण के प्रसंगों को अभिनय, संवाद, नृत्य और संगीत के माध्यम से मंच पर प्रस्तुत किया।

समारोह में अभिनय, निर्देशन, नृत्य निर्देशन, कला निर्देशन, वेशभूषा, मेकअप, पृष्ठभूमि संगीत सहित विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले कलाकारों एवं सहयोगियों को सम्मानित किया गया।

RATYM Foundation की इस पहल का उद्देश्य सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े स्थानीय कलाकारों और पर्दे के पीछे काम करने वाले सहयोगियों की प्रतिभा एवं समर्पण को पहचान देना और प्रोत्साहित करना था।

इस आयोजन को संभव बनाने में सहयोग एवं आर्थिक सहायता देने के लिए Gaur Saundaryam AOA का विशेष आभार व्यक्त किया गया। साथ ही सभी कलाकारों, सहयोगियों और गौर सौंदर्यम परिवार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Delhi NCR NGO