गौर सौन्दर्यम में टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।

गौर सौन्दर्यम में टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट गौर सौन्दर्यम में टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में सभी श्रेणियों को मिलाकर 72 खिलाड़ियों ने भाग लिया। वरिष्ठ पुरुष एकल में विजेता प्रदीप कुमार व उपविजेता आलोक भार्गव रहे। वरिष्ठ पुरुष युगल में विजेता विनोद कुमार व कैलाश जोशी एवं उपविजेता विजय गुप्ता एवं आलोक भार्गव रहे।

पुरुष एकल मे विजेता अनुभव नवानी व उपविजेता मनीष सहगल रहे ।पुरुष युगल में विजेता अनुभव एवं वैभव वी उपविजेता आलोक एवं नंदलाल मौर्या रहे।

बालक एकल में विजेता ऋषित सागर व उपविजेता विधान कुमार रहे वहीं बालिका एकल वर्ग में विजेता दिविशा बाली व उपविजेता कैरा पालीवाल रहीं ।

आयोजकों द्वारा सभी विजेताओं एवं उपविजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की गई। टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन सौन्दर्यम टेबल टेनिस लीग द्वारा किया गया । आयोजन में मुख्य भूमिका वैभव कुमार व सुमित की रही।

Delhi NCR Sport