सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी में केदारनाथ मंदिर के दर्शन

सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी में केदारनाथ मंदिर के दर्शन

नोएडा, 16 अक्टूबर 2026: सेक्टर 74, नोएडा स्थित केपटाउन सोसायटी के ग्राउंड में इस वर्ष भव्य और अभूतपूर्व दुर्गा पूजा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। केपटाउन बंगाली एसोसिएशन आहोबान अपने गौरवमय 10 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इस वर्ष की पूजा को बेहद खास और ऐतिहासिक बना रहा है। इस वर्ष का मुख्य आकर्षण पूजा पंडाल है, जिसे उत्तराखंड के पवित्र केदारनाथ मंदिर की थीम पर निर्मित किया गया है।

एसोसिएशन सभी नोएडा निवासियों को इस भव्य उत्सव में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित करता है। 16 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले इस पांच दिवसीय महापर्व में हर दिन विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

पंडाल में आने वाले श्रद्धालु न केवल साक्षात केदारनाथ मंदिर की प्रतिमूर्ति के दर्शन कर सकेंगे, बल्कि प्रतिदिन होने वाली दिव्य आरती, पुष्पांजलि, और स्वादिष्ट भोग वितरण (प्रसाद) का भी आनंद ले सकेंगे।

*मुख्य आकर्षण एवं समय-सारणी:*

• 16 अक्टूबर (षष्ठी): पूजा प्रारंभ सुबह 07:30 बजे, बोधोन शाम 06:45 बजे।

• 17 व 18 अक्टूबर (महा सप्तमी): पुष्पांजलि सुबह 09:45 / 09:00 बजे, भोग वितरण दोपहर 01:30 बजे, संध्या आरती शाम 06:30 बजे।

• 19 अक्टूबर (महा अष्टमी): संधि पूजा सुबह 10:28 से 11:16 बजे।

• 20 अक्टूबर (महा नवमी): हवन दोपहर 12:00 बजे।

• 21 अक्टूबर (दशमी): सिंदूर खेला दोपहर 12:00 बजे से।

*स्थान 😘

*दुर्गा पूजा ग्राउंड, केपटाउन, सेक्टर 74, नोएडा।*

केपटाउन एओए के पूर्व अध्यक्ष एवं सदस्य अरुण शर्मा ने केपटाउन बंगाली एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों का हार्दिक आभार प्रकट किया है कि उन्होंने इस बार की दुर्गा पूजा में उत्तराखंड और बंगाल की दो विविध समृद्ध संस्कृतियों का दर्शन कराया है।

#kedarnatk #kedarnathtemple #supertech #supertechsociety

Delhi NCR RWA/AOA