श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथा वाचक प्रीति कुशवाहा का किया सम्मान

श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथा वाचक प्रीति कुशवाहा का किया सम्मान

बाबरपुर देहात। बाबरपुर देहात स्थित हिंगलाज माता मंदिर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम के चार दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं ने कथा वाचक शास्त्री प्रीति कुशवाहा को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सतीश कुशवाहा ने फीता काटकर आयोजन को आगे बढ़ाया।

कथा के दौरान भक्ति गीतों और भजनों की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूम उठे और मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा। पूरे वातावरण में भक्तिमय माहौल देखने को मिला।

इस दौरान दीक्षा राजपूत, पायलट बाबा, धर्मेंद्र कुशवाहा, सभासद मानसिंह कुशवाहा, जनक सिंह कुशवाहा, बाबूराम कठेरिया, कमल राजपूत, विष्णु यादव, उमाकांत यादव, भारत सिंह, बाबा कुशवाहा, अंकुर कुशवाहा सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने माता रानी के जयकारे लगाकर धर्मिक आयोजन में सहभागिता की।

Entertainment