तपती धूप और गर्मी के बचाव के लिए ट्रैफिक पुलिस सहयोगियों को नेफोमा व पैसेफिक स्कूल के सहयोग से कैप वितरित की गई ।

तपती धूप और गर्मी के बचाव के लिए ट्रैफिक पुलिस सहयोगियों को नेफोमा व पैसेफिक स्कूल के सहयोग से कैप वितरित की गई ।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हनुमान मंदिर चौक के पास तपती धूप और गर्मी के बचाव के लिए ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारियों को फ्लैट बायर्स संगठन नेफोमा और पेसिफिक स्कूल के सहयोग से कैप वितरित की गई

संस्था द्वारा सभी यातायात सहयोगियों को कैप पहनाकर उनका स्वागत किया और उनकी होशला अफजाही की गई

इस मौके पर नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान ने बताया कि इस समय गर्मी का तापमान बहुत ज्यादा है और हमारे यातायात पुलिस कर्मचारी चौराहों पर अपनी ड्यूटी बखूबी तपती धूप और गर्मी में निभाते हैं इसके लिए नेफोमा संगठन और पेसिफिक स्कूल के सहयोग से पुलिस कर्मचारियों को कैप वितरित की गई है

इस मौके पर नेफोमा टीम से सदस्य कृष्णानंद, आशीष बंसल, पवन छाबड़ा, उमेश सिंह एवं पेसिफिक स्कूल से नवीन जैन व यातायात निरीक्षक प्रफुल्ल श्रीवास्तव यातायात उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह यातायात उप निरीक्षक रामवीर सिंह व अन्य यातायात सहयोगी उपस्थित रहे

Delhi NCR