नेफोमा ने बिसरख SHO का किया स्वागत क्षेत्र की समस्याओं पर की चर्चा ।

नेफोमा ने बिसरख SHO का किया स्वागत क्षेत्र की समस्याओं पर की चर्चा ।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में फ्लैट बायर्स संस्था नेफोमा ने आज नया कार्यभार संभाले बिसरख थानाध्यक्ष मुनेन्द्र सिंह का स्वागत किया क्षेत्र की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की हुई जिसमें सोसाइटी में डॉग बाइट्स के झगड़े, मूलभूत सुविधाओं में कमी को लेकर बिल्डर और निवासियों में आपसी खींचतान, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रोज सुबह शाम लगने वाले जाम, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में चल रहे स्पा मसाज सेंटर, सोसाइटी के बाहर चेन स्नेचिंग, AOA के आपसी झगड़े आदि समस्याओं पर बात हुई

एसएचओ मुनेंद्र सिंह ने भरोसा दिलाया की क्षेत्र की समस्याओं और चैन स्नेचिंग, चोरी की घटनाएं पूरी तरह रोकथाम लगाएंगे, नियम के अनुसार जो भी कार्रवाई होगी वह की जाएगी क्षेत्र की जनता को सुरक्षा व्यवस्था देना हमारा कर्तव्य है जिसके लिए हम दिन रात जनता के साथ खड़े हुए हैं

नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान ने बताया कि आज एसएचओ मुनेंद्र सिंह से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं के बारे में उनको अवगत कराया और यह बात भी बहुत जरूरी है कि यहां पर क्षेत्र बहुत बड़ा है जिसके लिए पूर्व में कमिश्नर साहब को पत्र दिया था की गौर सिटी के आसपास एक थाना और एक मूर्ति के पास एक थाना होना चाहिए क्योंकि क्षेत्र की जनसंख्या के हिसाब से ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कई थानों की आवश्यकता है क्योंकि अभी एक थाना होने की वजह से पूरा भार बिसरख थाने पर ही पड़ता है

मीटिंग में नेफोमा सदस्य कृष्णानंद, अशीष बंसल, पवन छाबड़ा, एडवोकेट अनिल, उमेश सिंह गौर सिटी सेंटर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष डी० एस० राव आदि उपस्थित रहे

Delhi NCR