एमएस स्पोर्ट्स की ओर से ध्रुव ने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 और यथार्थ ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लेकर एमएस स्पोर्ट्स की जीत निर्धारित की।

एमएस स्पोर्ट्स की ओर से ध्रुव ने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 और यथार्थ ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लेकर एमएस स्पोर्ट्स की जीत निर्धारित की।

डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोशिएशन, मानव सेवा समिति, एनपीडीए एवं नोएडा स्पोर्ट्स ट्रस्ट द्वारा आयोजित 26 वें कैप्टन शशिकांत शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में चौथे दिन के पहले मैच में विश्व फ़ाल्कन के ख़िलाफ़ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एमएस स्पोर्ट्स ने 7 विकेट के नुकशान पर 218 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसमें सार्थक चतुर्वेदी के शानदार 84 और दीपेश के बनाए 66 रन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विश्व फाल्कन के अभिषेक ने 3 ओवर में 27 रन देकर 3 और राहुल अवाना ने 3 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट लिए।

जीत के लिए आवश्यक 219 रन का लक्ष्य प्राप्त करने उतरी विश्व फाल्कन की टीम निमेष चंद्र के बनाए नाबाद 51 और हिमांशु के 49 रन की शानदार पारी के बावजूद निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 148 रन ही बना सकी और इस तरह विश्व फाल्कन को 75 रन के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

एमएस स्पोर्ट्स की ओर से ध्रुव ने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 और यथार्थ ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लेकर एमएस स्पर्ट्स की जीत निर्धारित की।

एमएस स्पोर्ट्स के दीपेश को शानदार बल्लेबाजी व शानदार क्षेत्ररक्षण के लिए मेन ऑफ़ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

दूसरा मैच एस्टर क्रिकेट अकादमी व वंडर्स क्लब के बीच खेला गया जिसमें एस्टर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 156 रन बनाए। एस्टर के बल्लेबाज अनिकेत ने नाबाद रहते हुए 35 तथा शिवम शर्मा ने नाबाद 22 रन की पारी खेली। वंडर के गेंदबाज दक्ष और विवेक ने 2-2 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वंडर की टीम 18 ओवर में 119 रन ही बना सकी और उसे 35 रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

एस्टर के गेंदबाज स्पर्श ने 4 और अनिकेत ने 2 विकेट झटक कर एस्टर की जीत पक्की करने में अहम भूमिका निभाई। बल्ले और गेंद दोनों ही से शानदार प्रदर्शन के लिए अनिकेत को मेन ऑफ़ द मैच चुना गया।

मैचों के दौरान सुभाष शर्मा, शुभम् भारद्वाज, जे.के.एस. चौहान, जाने माने क्रिकेट कोच फूलचंद शर्मा, मनीष शर्मा, अमन भारद्वाज, सुधीश चौधरी, जोगिंदर चौधरी व यू.के. भारद्वाज उपस्थित रहे। अंपायरिंग रविन्द्र व प्रताप रावत और स्कोरिंग की जिम्मेदारी वेद चौधरी ने निभाई।

आज केवल एक मैच खुर्राट इलेवन और स्टार इलेवन के बीच होगा।

Delhi NCR Sport