ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गंभीर सड़क हादसा पीड़ित को न्याय कब मिलेगा ?

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गंभीर सड़क हादसा पीड़ित को न्याय कब मिलेगा ?

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में दिनांक 5 सितंबर, सुबह लगभग 4:30 बजे के आसपास एक मूर्ति सर्कल के पास एक गंभीर सड़क हादसा हुआ सूत्रों के मुताबिक वैदपुरा एक्सटेंशन वैली निवासी हिमांशु राय को एक Tata Punch, Delhi Registration वाहन ने जबरजस्त टक्कर मार दी जिससे हिमांशु राय को गंभीर चोटें आईं। हादसा इतना गंभीर था कि उन्हें रीढ़ (Spine) का ऑपरेशन कराना पड़ा। इसके अलावा बाएं पैर में फ्रैक्चर और दाहिने हाथ में फ्रैक्चर सहित कई गंभीर चोटें आई हैं।

परिवार के सदस्यों ने कहा सबसे चिंता की बात यह है कि वाहन की पहचान और उसके संबंध में जानकारी पुलिस तक पहुंचने के बावजूद, हमारी जानकारी के अनुसार अभी तक वाहन को जब्त करने और मामले में आवश्यक कार्रवाई को लेकर स्पष्ट प्रगति दिखाई नहीं दे रही है।

हम पुलिस प्रशासन से विनम्र लेकिन दृढ़ अनुरोध करते हैं कि हादसे में शामिल वाहन को तत्काल कानून के अनुसार जांच/कब्जे में लिया जाए वाहन चालक की पहचान कर उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए चालक के Driving Licence एवं वाहन से संबंधित दस्तावेजों की जांच की जाए CCTV/अन्य उपलब्ध साक्ष्यों को सुरक्षित किया जाए पीड़ित और उसके परिवार को केस की कार्रवाई की स्पष्ट जानकारी दी जाए यदि किसी स्तर पर कार्रवाई में देरी हुई है तो उसकी भी जांच की जाए।

परिजनो ने आगे कहा हम किसी निर्दोष व्यक्ति को दोषी ठहराने की मांग नहीं कर रहे हैं। हम केवल निष्पक्ष जांच और कानून के अनुसार शीघ्र कार्रवाई की मांग कर रहे हैं पुलिस अधिकारियों से अनुरोध है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित को न्याय दिलाने की दिशा में तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएं न्यूज एक्सटेंशन परिवार के साथ खड़ा है आप भी देखे वीडियो में वाहन चालक की कार की स्पीड कितनी ज्यादा थी न्यूज एक्सटेंशन हिमांशु राय के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता है ।

#GreaterNoidaWest#GreaterNoida#Noida#RoadAccident#RoadSafety#Justice#GautamBuddhNagar#NoidaPolice#UPPolice

Crime Delhi NCR