ग्रेटर नोएडा वेस्ट की वायरल गालीबाज महिला ने कहा हमें कोई पछतावा नहीं

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की वायरल गालीबाज महिला ने कहा हमें कोई पछतावा नहीं

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आम्रपाली सेंचुरियन टेरेस होम्स सोसाइटी में हाल ही में एक वीडियो सामने आया, जिसमें एक महिला सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड्स को गालियां देते हुए दिखी थी, वीडियो ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली सेंचुरियन पार्क टेरेस होम्स सोसाइटी का था, जिसमें महिला ना केवल गालियां दे रही थी, बल्कि जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए धमकी भी दे रही थी। अब वह महिला सामने आई है और कहा है कि उसे अपने किए का कोई पछतावा नहीं है। महिला का कहना है कि सोसाइटी में कुछ लोग उन्हें अकेली औरत समझकर निशाना बनाते हैं यहां तक कि उतार प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी महिला ने बुरा भला कहा

महिला का नाम येशा कुमार है और वह आम्रपाली सेंचुरियन पार्क टेरेस होम्स सोसाइटी में ही रहती हैं। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, 45 वर्षीय येशा ने कहा कि वो घटना उनके लिए एक बुरे सपने के जैसी है और वह उसे याद नहीं करना चाहती। शुक्रवार को सोसाइटी के सिक्योरिटी सुपरवाइजर ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई। येशा ने बताया, ‘मैं सोसाइटी में अकेली रहती हूं और यही वजह है कि कुछ लोग मुझे जानबूझकर निशाना बनाते हैं। वो घटना 25 अगस्त की है, जब रात में करीब 2:30 बजे उन्होंने कुछ सामान ऑनलाइन ऑर्डर किया। सिक्योरिटी गार्ड डिलीवरी बॉय को ऊपर नहीं आने दे रहे थे। मैंने उस समय शराब पी रखी थी और इसीलिए मैं नीचे नहीं जाना चाहती थी, लेकिन उन लोगों ने कहा कि मुझे ऑर्डर लेने के लिए नीचे ही आना होगा।’

#UttarPradesh#GreaterNoida#NoidaExtension

Crime RWA/AOA