सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन गौरसौन्दर्यम ने वरिष्ठ नागरिकों व बच्चों के लिए शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया। यह प्रतियोगिता श्री सहदेव सिन्हा व कृष्णा सिन्हा की स्मृति में राजीव रंजन द्वारा प्रायोजित थी। शतरंज प्रतियोगिता का रविवार को पुरुस्कार वितरण का आयोजन वेलफेयर एसोसिएशन के पुनर्निर्मित हाल में किया गया। वरिष्ठ नागरिक में श्री माणिक कुमार दत्त विजेता रहे । उपविजेता श्री एम एल श्रीवास्तव रहे।
बालकों में रेयांश गुप्ता विजेता व रिशित रंजन उपविजेता रहे।सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट व मेडल देकर पुरिस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन अनिल प्रताप सिंह जनरल सेक्रेटरी सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ने किया। पुरुस्कार वितरण श्री कामता नाथ गुप्ता ,अध्यक्ष व करन सिंह चौधरी उपाध्यक्ष ने किया।
