उद्योग विहार, सेक्टर-82, नोएडा में फेलिक्स हॉस्पिटल द्वारा एक निःशुल्क मेडिकल कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस कैंप में उद्योग विहार की समस्त RWA टीम ने पूरे समर्पण के साथ सेवा प्रदान की।
कैंप में लगभग 100 लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाओं का भी वितरण किया गया, जिससे अनेक लोगों को लाभ मिला।
RWA अध्यक्ष मयंक चौहान ने बताया कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर समाज के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। उन्होंने फेलिक्स हॉस्पिटल के डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ तथा पूरी RWA टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। निवासियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया
