ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी गौर सौन्दर्यम में गौरसौन्दर्यम सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न हुए। पदाधिकारी में पद्मश्री डॉक्टर अरविंद कुमार अध्यक्ष, महेश राय उपाध्यक्ष, अनिल प्रताप सिंह महासचिव,अशोक मिश्रा संयुक्त सचिव व अनिल वर्मा कोषाध्यक्ष चुने गए।

कार्यकारिणी के सदस्य सर्व श्री राम कुमार गुप्ता,आर पी कुशवाहा, प्रकाश शर्मा,प्रदीप कुमार,अश्वनी शर्मा, राकेश कुमार चुने गए। यह चुनाव आम सभा की बैठक में चुनाव कार्यसमिति सदस्यों श्री ब्रज पाल सिंह , श्री माणिक कुमार व प्रवेंद्र कुमार की देख रेख में सदस्यों की उपस्थिति में किया गया ।
केवल महासचिव पद हेतु चुनाव हुआ जिसमे अनिल प्रताप सिंह को 72% मत प्राप्त हुए। विरोधी प्रतिद्वंद्वी को 28% मत प्राप्त हुए।अन्य सभी कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए।