परिक्रमा मार्ग के बाराहघाट स्थित श्रीराधा केलिकुंज के आगे राधावाटिका के पास स्थित इमारत से गिरकर संत प्रेमानंद के शिष्य की मृत्यु हो गई। शिष्य ने शुक्रवार की सुबह चाैथी मंजिल से छलांग लगाई है या वह किसी हादसे का शिकार हुआ है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
इमारत से नीचे गिरे युवक का गुप्तांग भी कटा हुआ था।

युवक को तत्काल सर्वोदय हास्पिटल में उपचार के लिए भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने शाम को उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।