शहीद भगत सिंह की जयंती पर सादोपुर में विचार गोष्ठी आयोजित

शहीद भगत सिंह की जयंती पर सादोपुर में विचार गोष्ठी आयोजित

सादोपुर, 28 सितंबर 2026। शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर आज गांव सादोपुर में समानतावादी जन-आंदोलन की टीम एवं सामाजिक व्यक्तियों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने शहीद भगत सिंह के जीवन, संघर्ष और विचारों पर अपने-अपने विचार रखे तथा विचार गोष्ठी के माध्यम से उनके विचारों पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह ने कम उम्र में देश और समाज के लिए संघर्ष करते हुए युवाओं में नई चेतना पैदा करने का काम किया। उनके विचार आज भी समाज और युवाओं को प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम में बिजेंद्र सिंह, कपिल गुर्जर, संतराम प्रधान तथा समाजसेवी मोहित भाटी (जुनपत) सहित समानतावादी जन-आंदोलन की पूरी टीम एवं सामाजिक लोग मौजूद रहे।

वक्ताओं ने कहा कि शहीद भगत सिंह के विचारों को समझने और उन्हें समाज में आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। उनका जीवन त्याग, संघर्ष, समानता और सामाजिक बदलाव की प्रेरणा देता है। भगत सिंह देश और समाज के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बने रहेंगे और उनकी शहादत को सदैव याद किया जाएगा।

Delhi NCR