अजीतमल। तहसील अजीतमल क्षेत्र के ग्राम बिरूहुनी में आयोजित राज्य स्तरीय दंगल के दूसरे दिन मंगलवार को पहलवानों ने अपने दांव-पेंच दिखाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। दंगल दोपहर करीब 2 बजे शुरू हुआ, शाम 7 बजे तक हुआ जिसमें विभिन्न स्थानों से आए पहलवानों ने कुश्ती में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

दंगल की सबसे बड़ी कुश्ती 2 लाख 21 हजार रुपये की रही। इसमें हाथरस के पहलवान रामेश्वर ने मेरठ के पहलवान मोंटू को हराकर जीत हासिल की। दोनों पहलवानों के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिला। कुश्ती के दौरान दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाया।
दंगल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। कार्यक्रम के दौरान दंगल समिति के सदस्यों ने उपस्थित पत्रकारों को सम्मानित भी किया। दंगल देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे
