RWA सेक्टर बीटा-1 द्वारा आयोजित हरियाली तीज उत्सव में ज्योति वशिष्ठ बनीं मिस तीज-2026

RWA सेक्टर बीटा-1 द्वारा आयोजित हरियाली तीज उत्सव में ज्योति वशिष्ठ बनीं मिस तीज-2026

आरडब्ल्यूए सेक्टर बीटा-1 द्वारा आयोजित हरियाली तीज उत्सव-2026 हर्षोल्लास उत्साह और पारंपरिक रंगों के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में 135 महिलाओं ने भाग लिया और गीत-संगीत नृत्य खेल एवं विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और नारी शक्ति का उत्सव मनाया

इस अवसर पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संगीता शर्मा महासचिव हरेंद्र भाटी और कोषाध्यक्ष एडवोकेट विपिन भाटी उपाध्यक्ष राजबीर सिंह, सचिव ओम प्रकाश शर्मा, दीपक भाटी सहित पूरी आरडब्ल्यूए टीम की सक्रिय भूमिका रही कार्यक्रम में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। ज्योति वशिष्ठ ने मिस तीज-2026 का खिताब अपने नाम किया जबकि रैंप वॉक प्रतियोगिता में तनिष्का गुप्ता, श्रेष्ठा तिवारी विजेता रहीं और पूनम यादव द्वितीय रनर-अप बनीं।

गायन प्रतियोगिता में आकांक्षा जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ग्रुप डांस प्रतियोगिता में सोनिया लोकेश और कविता की टीम विजेता रही। इसके अलावा म्यूजिकल चेयर में श्रीमती चंचल चूड़ी गेम में श्रीमती आभा सिंह पेंसिल शार्पिंग प्रतियोगिता में नम्बर 1 निधि भाटी और पंक्चुअलिटी पुरस्कार में श्रीमती कविता विजेता रहीं।

तंबोला प्रतियोगिता में आरती शिल्पी कुसुम प्रियंका लीना सिंह अंजलि कुमकुम इशिका चौहान पूनम यादव कृतिका निधि अंबालिका सरिता चौहान साधना अंजू हिमांशी और कीर्ति सिंघल सहित कई प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया ।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में संगीता शर्मा अनीता भाटी, अंजू पुंडीर, शीतल भाटी, रचना रघुवंशी, कविता, संध्या गौतम और ज्योति,विधा की विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम में मालाबार गोल्ड की ओर से विजेताओं को आकर्षक उपहार प्रदान किए गए जबकि सभी उपस्थित महिलाओं को भी सम्मान स्वरूप उपहार भेंट किए गए।

कार्यक्रम के अंत में आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संगीता शर्मा महासचिव हरेंद्र भाटी और कोषाध्यक्ष विपिन भाटी ने सभी प्रतिभागियों अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल भारतीय संस्कृति को जीवंत बनाए रखते हैं, बल्कि महिलाओं को एक सशक्त मंच भी प्रदान करते हैं।

Delhi NCR NGO RWA/AOA