गौर सिटी स्टेडियम की समस्याओं को लेकर प्राधिकरण कार्यालय पहुंचे निवासी, ज्ञापन सौंपा

गौर सिटी स्टेडियम की समस्याओं को लेकर प्राधिकरण कार्यालय पहुंचे निवासी, ज्ञापन सौंपा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट गौर सिटी स्टेडियम में लंबे समय से व्याप्त व्यवस्थागत कमियों और बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी से नाराज गौर सिटी के निवासियों ने आज ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA) के ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में अधिकारियों से मुलाकात की और एक औपचारिक शिकायत पत्र सौंपा।

निवासियों ने अत्यंत शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सकारात्मक माहौल में प्राधिकरण अधिकारियों के साथ बैठक की। बातचीत के दौरान स्टेडियम में निवासियों के प्रवेश पर रोक, गौर स्टेडियम में अवैध निर्माण,पेड़ो की सुरक्षा व कटान पर रोक, उचित लाइटिंग (प्रकाश) आदि बुनियादी सुविधाओं के अभाव जैसे मुख्य मुद्दों पर ध्यान आकर्षित कराया गया।

निवासियों ने गौर सिटी क्लब को पांच सितारा होटल सरोवर पोर्टिको में बदलने और स्टेडियम के एक हिस्से में अवैध निर्माण के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया और जल्द अवैध निर्माण पर रोक हेतु निवेदन किया।

प्राधिकरण अधिकारियों ने निवासियों की सभी मांगों व शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए, संबंधित विभाग और कार्मिकों को संयुक्त निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति की आख्या सोमवार तक पेश करने का आदेश दिया है

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि प्राधिकरण के सकारात्मक रुख और सामूहिक प्रयासों से स्टेडियम की स्थिति में जल्द सुधार देखने को मिलेगा।

आज मौके पर अमरजीत राठौर, अनीता प्रजापति, योगेश भगौर, रंजीत सिंह, के. के. सिन्हा, गरिमा श्रीवास्तव, अनूप सोनी आदि निवासी उपस्थित रहे

Delhi NCR