प्रतिबंधित हाथी दांत की तस्करी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

प्रतिबंधित हाथी दांत की तस्करी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा संवाददाता,थाना बिसरख पुलिस व वन विभाग ने संयुक्त रूप से गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित हाथी दांत की अवैध तस्करी करने वाले दो अभियुक्तों राजेन्द्र पुत्र चन्द्रपाल निवासी ग्राम रिवाड़ा थाना जहांगीराबाद बुलन्दशहर वर्तमान पता ग्राम भराई थाना बहादुरगढ़ हरियाणा संदीप पुत्र हरीमंगल निवासी ग्राम मुडियार थाना रुधौली बस्ती वर्तमान पता खोड़ा कॉलोनी थाना खोड़ा गाजियाबाद को न्यू हैबतपुर कब्रिस्तान के पास से रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने 1450 ग्राम वजनी एक प्रतिबंधित हाथी दांत बरामद किया गया है। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये है।गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है

Crime