ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित महागुण मंत्रा 2 सोसाइटी के निवासियों ने आज हाई कोर्ट के निर्देश जिसमें प्राधिकरण को निर्देशित किया गया की 90 दिनों के अंदर फ्लैट निवासियों की रजिस्ट्री कराई जाए जिसके लिए फ्लैट निवासी नेफोमा टीम के सहयोग से इलाहाबाद हाई कोर्ट में न्याय के लिए दरवाजा खटखटाया था इसके बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यह आदेश दिया था 
आज सोसाइटी निवासियों ने नेफोमा टीम का मिठाई खिलाकर धनबाद किया सभी निवासियों ने खुशी जाहिर की, सोसाइटी निवासी संतोष ने बताया की परिसर में पांच टावर बने हैं इनमें करीब 1100 फ्लैट बने हुए हैं 1000 से अधिक परिवार रह रहे हैं आरोप है कि वर्ष 2022 में फ्लैट की बुकिंग के बाद बिल्डर प्रबंधन पैसे लेने के बाद रजिस्ट्री करने के लिए आश्वासन दिया था निवासियों ने स्टांप पेपर खरीदने के तीन साढे तीन साल बाद भी फ्लैट की रजिस्ट्री बिल्डर द्वारा नहीं कराई गई जिसके कारण मालिकाना हक पाने के लिए निवासियों ने नेफोमा के मुख्य सलाहकार दीपक दुबे व अध्यक्ष अन्नू खान से संपर्क किया इसके बाद निवासियों द्वारा एक रिट याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट में डाली गई जिसका संज्ञान लेते हुए न्यायालय ने 90 दिनों में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को रजिस्ट्री सुनिश्चित करने का निर्देश दिया 
मीटिंग में सोसाइटी की मूलभूत सुविधाओं पर भी विस्तृत चर्चा हुई निवासियों ने कहा कई बार बिल्डर के दफ्तर में प्रदर्शन भी कर चुके है लेकिन बिल्डर सुनता नहीं है मीटिंग में संतोष सिंह, प्रवीण, संतोष आनंद, अंकित, साकेत, संतोष श्रीवास्तव आदि निवासी उपस्थित रहे ।
