ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव में दहेज के लिए विवाहिता दीपिका नागर की हत्या। वह कुड़ी खेड़ा गांव में संजय नागर की पुत्री है। डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। परिजनों का आरोप बॉडी को अस्पताल छोड़कर भागे ससुराल पक्ष के लोग। बॉडी पर है चोट के निशान। पढ़ने में टॉपर थी लड़की बीए बीएड तक पढ़ाई की थी। परिजनों के अनुसार शादी में स्कॉर्पियो गाड़ी, करीब 50 लाख का सोना सहित 1 करोड़ की शादी की थी। अब ससुराल वाले फॉरच्यूनर गाड़ी और 50 लाख की डिमांड कर रहे थे।
ऐसे लोग समाज के नाम पर कलंक है यह राक्षस प्रजाति के लोग हैं इनका समाज में बहिष्कार किया जाना चाहिए
ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव से दहेज हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका दीपिका की शादी 11 दिसंबर 2024 को जलपुरा निवासी ऋतिक से हुई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं थे और लगातार फॉर्च्यूनर गाड़ी व 50 लाख रुपये नकद की मांग कर रहे थे।
दीपिका के पिता संजय के मुताबिक, अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसकी बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। 17 मई 2026 की दोपहर दीपिका का रोते हुए फोन आया, जिसमें उसने बताया कि ससुर मनोज, सास पूनम, पति ऋतिक, ननद नेहा और तन्नी समेत परिवार के अन्य लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। सूचना मिलने पर पिता संजय अपने रिश्तेदार के साथ जलपुरा पहुंचे और परिवार को समझाकर वापस लौट आए। लेकिन कुछ ही देर बाद ससुराल पक्ष से फोन आया कि दीपिका छत से गिर गई है।
जब परिजन शारदा अस्पताल पहुंचे, तो दीपिका मृत अवस्था में मिली परिजनों का आरोप है कि उसके शरीर पर चोट और मारपीट के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई। पीड़ित परिवार ने ससुराल पक्ष के 7 लोगों पर मारपीट कर छत से फेंककर हत्या करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने पति ऋतिक और ससुर मनोज को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है

