उफेरिया मॉल में अव्यवस्थाओं के खिलाफ धरना-प्रदर्शन, बिल्डर पर अवैध वसूली और खराब सुविधाओं के आरोप

उफेरिया मॉल में अव्यवस्थाओं के खिलाफ धरना-प्रदर्शन, बिल्डर पर अवैध वसूली और खराब सुविधाओं के आरोप

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित उफेरिया मॉल (एक मूर्ति) में रविवार को उफेरिया बायर्स एसोसिएशन के नेतृत्व में दुकानदारों एवं अन्य प्रभावित लोगों ने शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बिल्डर पर अवैध वसूली, खराब मेंटेनेंस व्यवस्था, पानी-बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं की बदहाल स्थिति तथा सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही के आरोप लगाए।

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर अपनी मांगें रखीं और कहा कि मेंटेनेंस NOC के नाम पर मनमाने तरीके से धन उगाही की जा रही है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मॉल में पर्याप्त साफ-सफाई, सुरक्षा और सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं, जिससे व्यापारियों और ग्राहकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

धरने में शामिल लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि मॉल परिसर में खुले शराब के ठेकों के कारण सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम शराब का सेवन किया जाता है। इससे महिलाओं, परिवारों और व्यापारियों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।

उफेरिया बायर्स एसोसिएशन ने प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि मॉल में व्याप्त समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाए, अवैध वसूली पर रोक लगाई जाए तथा सुरक्षा एवं मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाया जाए। साथ ही मॉल परिसर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई की मांग भी की गई

#noidaextension #nefoma #ufariya

Real Estate