ग्रेटर नोएडा वेस्ट शाहबेरी की अवैध फर्नीचर मार्केट में लगी भीषण आग, बड़ा सवाल ये उठता है कि आख़िर इस बड़ी अवैध फर्नीचर मार्केट में लगभग हज़ारों दुकानें हैं,लेकिन किसी भी दुकान के पास फ़ायर की NOC नहीं है,बड़ी लापरवाही ग्रेटर प्रशासन और नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों की देखी जा रही है।
ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र स्थित शाहबेरी इलाके में फर्नीचर मार्केट में भीषण आग लग गई. सूचना मिलने के बाद फायर विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं. आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. इस हादसे में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया. इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है. आग लगने के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, हालांकि शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की संभावना जताई जा रही है. पुलिस का कहना है कि 8 से 10 दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई है और 4 से 5 फर्नीचर की दुकानों में आग लगी हुई है. जानकारी के मुताबिक घटना के बाद आसपास की सड़कों पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई.
नेफोमा नोएडा एक्सटेंशन फ्लैट ऑनर्स मेंबर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अन्नू खान ने उठाए गंभीर सवाल उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है ग्रेटर नोएडा वेस्ट शाहबेरी मार्केट में रात भयंकर आग लगी, करोड़ों का नुकसान हुआ गनीमत रही रात में आग लगी दिन में मार्केट भरी भीड़ होती है बड़ा हादसा हो सकता था सबक क्या लिया शाहबेरी मार्केट बनाने वालो ने या दुकानदारों ने या प्रशासन की गलती है क्या नियमों की अनदेखी हो रही है इस पर बहुत सोचने और उपाय करने की बात है जिस तरीके से शाहबेरी की फर्नीचर मार्केट डबलप हुई है हजारों दुकानें बड़े बड़े शोरूम बने है लेकिन आग से बचने के कोई उपाय नहीं किए
