गौरसिटी जीसी 5 की एओए पर निवासियों ने लगाए गंभीर आरोप, सोसाइटी में लगाए पोस्टर

गौरसिटी जीसी 5 की एओए पर निवासियों ने लगाए गंभीर आरोप, सोसाइटी में लगाए पोस्टर

ग्रेटर नोएडा वेस्ट गौरसिटी 1 में जीसी 5 में अक्टूबर 2023 में कार्यकाल पूर्ण होने के बाद भी चुनाव की प्रक्रिया को किसी न किसी तरह से बाधित करने , बिल्डर से हैंडओवर न लेने , बिजली एवं वित्तीय कार्यों में पारदर्शिता न होने आदि के जैसे आरोपी से घिरी जीसी 5 की AOA, आरोप है चुनावी खर्चे को ले कर रजिस्ट्रार द्वारा नामित मत्स्य विभाग के चुनाव अधिकारयों से मतभेद के जरिए AOA चुनाव टाल रही है ।

इससे पूर्व AOA की इसी टालमटोल की वजह से अक्टूबर 2023 में होने वाले चुनाव जनवरी 2024 में हुए जिसे इसी AOA ने अपने कुछ साथियों के साथ साजिश कर निरस्त करा दिया था, निवासियों का कहना है कि AOA की कार्यकारी AoA की मनसा चुनाव करने की है ही नहीं।

न ही AOA ने बिल्डर से अधर में लटके हैंडओवर को पूर्ण करने में कोई ठोस कदम उठाए है। जिससे निवासियों का 7-8 करोड़ का बकाया बिल्डर पर अभी तक बकाया है। निवासियों में असंतोष बढ़ता ही जा रहा है।

Real Estate