पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता एवं जनभागीदारी आधारित अभियानों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सचिन गुप्ता, संस्थापक एवं निदेशक वाईएसएस फाउंडेशन, को नवरत्न फाउंडेशन्स द्वारा उनके प्रतिष्ठित एवं सर्वोच्च सम्मान “श्री एफ. बी. निगम स्मृति पुरस्कार – 2026” से सम्मानित किया गया। 
यह सम्मान उन्हें “स्वच्छ यमुना मिशन” के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता जागरूकता एवं समाज में सकारात्मक सहभागिता को बढ़ावा देने हेतु किए जा रहे निरंतर प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
नवरत्न फाउंडेशन्स के अध्यक्ष डॉ. अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि सचिन गुप्ता के नेतृत्व में पिछले कई वर्षों से यमुना नदी के तटों पर नियमित स्वच्छता अभियान, पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम एवं युवाओं को सामाजिक कार्यों से जोड़ने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि वाईएसएस फाउंडेशन ने पर्यावरण संरक्षण को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए उसे जनआंदोलन का स्वरूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इस अवसर पर सचिन गुप्ता ने बताया कि “यह सम्मान मेरे लिए गर्व, प्रेरणा एवं जिम्मेदारी का प्रतीक है। मैं इसे अपने माता-पिता, गुरुजनों, वाईएसएस फाउंडेशन की पूरी टीम, स्वयंसेवकों एवं सभी सहयोगियों को समर्पित करता हूँ, जिनके सहयोग एवं विश्वास ने मुझे सदैव समाज सेवा के लिए प्रेरित किया है।”
उन्होंने नवरत्न फाउंडेशन्स एवं उनकी पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।
वाईएसएस फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल सुरक्षा, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं युवा जागरूकता जैसे विभिन्न सामाजिक अभियानों के माध्यम से निरंतर समाजहित में कार्य कर रहा है
