शंभू बॉर्डर पर फिर किसान और पुलिस आमने-सामने : दिल्ली सीमा पर कई जगह जाम, किसान नेता बोले- हमारी छवि खराब करने की कोशिश

शंभू बॉर्डर पर फिर किसान और पुलिस आमने-सामने : दिल्ली सीमा पर कई जगह जाम, किसान नेता बोले- हमारी छवि खराब करने की कोशिश

शंभू बॉर्डर पर फिर किसान और पुलिस आमने-सामने: दिल्ली सीमा पर कई जगह जाम; किसान नेता बोले- हमारी छवि खराब करने की कोशिश*

पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच का आज (14 फरवरी) दूसरा दिन है। किसान शंभू और खनौरी बॉर्डर से हरियाणा में घुसने की कोशिशें जारी हैं। दिल्ली बॉर्डर पर आज भी जाम की स्थिति है। किसान मजदूर मोर्चा के कोऑर्डिनेटर सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि हर हाल में दिल्ली तक जाएंगे।

शंभू बॉर्डर पर किसान ड्रोन को रोकने के लिए पतंग उड़ा रहे हैं।

किसानों के अनुसार, *केंद्र की तरफ से मीटिंग की कॉल आई है। इसके बाद किसानों ने शाम तक कूच रोक दिया है।* बैठक के नतीजे पर आगे की रणनीति बनेगी।

*हरियाणा पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी*: किसानों के प्रदर्शन के कारण हरियाणा पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। लोगों से कहा गया है कि चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्री पंचकूला, बरवाला, दोसड़का, बराड़ा, बबैन, लाडवा, पिपली, कुरुक्षेत्र के रास्ते अथवा पंचकूला, बरवाला, यमुनानगर (एनएच-344) , लाडवा, इंद्री, करनाल होते हुए दिल्ली पहुंचे। इसी प्रकार, दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए करनाल, इंद्री, लाडवा, यमुनानगर (एनएच-344), बरवाला, पंचकूला होते हुए अथवा करनाल, पिपली, लाडवा, बबैन, बराड़ा, दोसड़का, बरवाला, पंचकूला होते हुए अपने गन्तव्य स्थान पर पहुंचे।

Politics