फुटपाथ पर 3 दिन से बीमार पड़े लावारिस बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती करा अन्नू खान ने बचाई जान।

फुटपाथ पर 3 दिन से बीमार पड़े लावारिस बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती करा अन्नू खान ने बचाई जान।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट समाजसेवी व नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान ने एक बार फिर पेश की इंसानियत की मिसाल देर रात ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 16 सी रेडिकॉन वेदांतम के सामने फुटपाथ पर एक लावारिस बुजुर्ग कई वर्षों से रह रहा था उसको कुछ सोसाइटी निवासी व आसपास के दुकानदार खाना पीना की व्यवस्था कर देते थे देर रात उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई

वेदांतम निवासी अनिल गिरी जो बुजुर्ग की कई दिनों से देखभाल कर रहे थे उन्होंने नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान को बुजुर्ग की तबीयत खराब होने की जानकारी दी उन्होंने कहा कि हम तीन दिन से प्रयास कर रहे है कि उनका इलाज की व्यवस्था हो जाए लेकिन वह हो नहीं पा रही है अन्नू खान तुरंत ऑफिस से गैलेक्सी प्लाजा गौर सिटी 1 जहां बुजुर्ग फुटपाथ पर लेते हुए थे वहां पहुंचे और उन्होंने गौर सिटी चौकी 1 और गौर सिटी चौकी 2 को फोन किया उनको इसकी जानकारी दी उसके बाद 108 डायल कर एंबुलेंस बुलाई चौकी इंचार्ज गौर सिटी 2 मनोज यादव तुरंत मौके पर पहुंचे और उन सबने मिलकर एंबुलेंस में बुजुर्ग को लेटाया ।

अन्नू खान ने बताया की बुजुर्ग की हालत काफी खराब थी पानी बहुत कम पी रहे थे और फोन करने वाले सोसाइटी निवासी अनिल गिरी ने बताया था कि वह तीन दिन से खाना नहीं खा पा रहे हैं और भीषण गर्मी के कारण बुजुर्ग की हालत काफी बिगड़ गई जिसके लिए 108 डायल कर बुजुर्ग को सीएचसी हॉस्पिटल बिसरख में भर्ती कराया गया इस कार्य की सभी प्रशंसा कर रहे हैं

NGO