मेरठ सेंट्रल मार्किट के व्यापारियों में आक्रोश व्यापारियों में हाहाकार

मेरठ सेंट्रल मार्किट के व्यापारियों में आक्रोश व्यापारियों में हाहाकार

सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों में हाहाकार, 44 इमारतों पर बुलडोजर एक्शन की आहट, रडार पर 1400 से ज्यादा दुकानें जानें पूरा मामला क्या है

मेरठ की मशहूर सेंट्रल मार्केट पर सुप्रीम कोर्ट का डंडा चला है. कोर्ट ने आवासीय भूखंडों पर अवैध रूप से चल रहे स्कूल, अस्पताल और बैंकों को तुरंत सील करने का सख्त आदेश दिया है. इस फैसले के बाद व्यापारियों में हड़कंप मच गया है और लोग सड़कों पर उतर आए हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को मेरठ के शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए आवासीय प्लॉटों पर संचालित 44 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील करने का निर्देश दिया. इन इमारतों में 6 स्कूल, 6 निजी अस्पताल, 4 बैंकट हॉल और 28 व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स शामिल हैं, जिन्हें नियमों के खिलाफ आवासीय क्षेत्र में बनाया गया था.

आवास विकास परिषद की टीम ने कोर्ट के आदेश के बाद व्यापारियों को तत्काल भवन खाली करने की चेतावनी दी है. इस मामले की अगली सुनवाई 9 अप्रैल को होनी है, जिससे पहले प्रशासन और पुलिस सीलिंग की कार्रवाई को अंजाम देने की तैयारी में जुट गए हैं. चेनल को सबस्क्राइब करना न भूले

Delhi NCR