कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से DCP NOIDA एवं अन्य ACP अधिकारियों के साथ FONRWA बैठक की

कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से DCP NOIDA एवं अन्य ACP अधिकारियों के साथ FONRWA बैठक की

नोएडा के विभिन्न सेक्टरों में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से डीसीपी नोएडा एवं अन्य एसीपी अधिकारियों के साथ फोनरवा (FONRWA) तथा विभिन्न आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों की एक अत्यंत सफल एवं सार्थक बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान निवासियों की सुरक्षा एवं जनहित से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इनमें नियमित पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने, ट्रैफिक प्रबंधन को बेहतर बनाने, असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण, घरेलू सहायकों एवं किरायेदारों के सत्यापन अभियान को तेज करने, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आरडब्ल्यूए और पुलिस विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों ने बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि उठाए गए सभी मुद्दों पर प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने में आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी को अत्यंत आवश्यक बताया।

फोनरवा एवं आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने पुलिस विभाग की सक्रिय एवं सकारात्मक कार्यशैली की सराहना करते हुए कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

निवासियों के बीच सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करने तथा पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न सेक्टरों में पुलिस मार्च भी आयोजित किया गया। यह बैठक अत्यंत प्रभावशाली एवं परिणामदायक रही तथा इससे पुलिस विभाग और आम नागरिकों के बीच आपसी विश्वास एवं समन्वय और अधिक मजबूत होगा।

See less

Delhi NCR