अम्रपाली जोडियाक में बिना नंबर प्लेट की कार से हंगामा, कई गाड़ियों को नुकसान; NHRF, AOA और निवासियों के संयुक्त प्रयास से देर रात FIR दर्ज 100 से अधिक निवासी पहुँचे थाना-113; निखिल सिंघल ने सुनी निवासियों की बात, SHO प्रमोद कुमार ने मामले का संज्ञान लेकर की कार्रवाई
नोएडा, 18 अक्टूबर 2026। नोएडा की अम्रपाली जोडियाक सोसायटी में बिना नंबर प्लेट और काले शीशों वाली एक कार के अनधिकृत प्रवेश के बाद हंगामे और कई गाड़ियों को नुकसान पहुँचाने की घटना सामने आई। इस घटना से सोसायटी के निवासियों में चिंता और आक्रोश का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलने पर अम्रपाली जोडियाक के निवासियों ने नोएडा हाईराइज फेडरेशन (NHRF) के अध्यक्ष निखिल सिंघल से संपर्क किया। निवासियों के फोन पर निखिल सिंघल देर रात थाना-113 पहुँचे और सभी निवासियों की बात सुनी। इसके बाद NHRF टीम, अम्रपाली जोडियाक के निवासियों और AOA सदस्यों ने मिलकर पुलिस से FIR दर्ज करने और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान सोसायटी निवासी श्री जोगिंदर सिंह, गौरव असाटी, नमिता चौबे, पूजा चौबे जी, सचिव शशि जी, अध्यक्ष kk श्मिश्रा जी, अन्य AOA सदस्य और 100 से अधिक निवासी मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर अपनी शिकायत पुलिस के सामने रखी। सामूहिक प्रयासों के बाद देर रात FIR दर्ज की गई।
निखिल सिंघल ने SHO प्रमोद कुमार का आभार जताया NHRF अध्यक्ष निखिल सिंघल ने कहा, “हाईराइज सोसायटियों में रहने वाले परिवारों की सुरक्षा सर्वोपरि है। बिना नंबर प्लेट और काले शीशों वाली कार का सोसायटी में प्रवेश करना और उसके बाद इस तरह की घटना होना बेहद गंभीर विषय है।

अम्रपाली जोडियाक के निवासियों के फोन पर मैं देर रात थाना-113 पहुँचा और सभी की बात सुनी। इस मामले में NHRF टीम, सोसायटी के AOA सदस्यों और निवासियों ने एकजुट होकर FIR दर्ज कराने की मांग की। मैं सभी निवासियों और AOA सदस्यों के सामूहिक प्रयासों की सराहना करता हूँ। साथ ही, SHO श्री प्रमोद कुमार जी का आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने मामले का संज्ञान लिया और देर रात FIR दर्ज कराई। कुछ दिन पहले प्रतीक लॉरेल सोसायटी में भी इसी तरह की घटना सामने आई थी। ऐसी घटनाएँ नोएडा की हाईराइज सोसायटियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा करती हैं। पुलिस प्रशासन, AOA/RWA और सुरक्षा एजेंसियों को मिलकर ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।”
कपिल मेहरा ने कहा—सुरक्षा के मुद्दे पर एकजुटता जरूरी NHRF सचिव कपिल मेहरा ने कहा, “यह घटना सभी हाईराइज सोसायटियों के लिए एक चेतावनी है। बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों और संदिग्ध गतिविधियों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। प्रवेश द्वारों पर वाहनों की उचित जांच, CCTV कैमरों की निगरानी और सुरक्षा कर्मियों की जवाबदेही सुनिश्चित करना आवश्यक है।

अम्रपाली जोडियाक के निवासियों, AOA सदस्यों और NHRF टीम ने मिलकर पुलिस के समक्ष अपनी बात रखी। यह एकजुटता दिखाती है कि जब निवासी और सोसायटी प्रतिनिधि किसी गंभीर मुद्दे पर साथ आते हैं, तो उनकी शिकायत मजबूती से उठाई जा सकती है। हम सभी सोसायटियों से अपील करते हैं कि वे सुरक्षा व्यवस्था की नियमित समीक्षा करें।”
निवासियों ने NHRF, AOA और साथ देने वाले सभी लोगों का जताया आभार अम्रपाली जोडियाक के निवासियों ने इस घटना के बाद उनके साथ खड़े रहने, पुलिस स्टेशन पहुँचने और FIR दर्ज कराने की मांग में सहयोग देने के लिए NHRF टीम, AOA सदस्यों और सभी सहयोगी निवासियों का आभार व्यक्त किया।
सभी हाईराइज सोसायटियों से सुरक्षा मजबूत करने की अपील NHRF ने सभी सोसायटियों से अपील की है कि वे बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के प्रवेश पर नियमानुसार कार्रवाई करें, आगंतुकों की उचित जांच सुनिश्चित करें, CCTV कैमरों की नियमित निगरानी करें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। अभिभावकों से भी अपने बच्चों की गतिविधियों और व्यवहार पर ध्यान देने की अपील की गई।
निवासियों की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है। NHRF, AOA और जागरूक निवासी मिलकर प्रशासन के साथ समन्वय बनाते हुए हाईराइज सोसायटियों को सुरक्षित बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे।
#rwanews #aoanews #aoa #rwa #noidasociety #noidasocietynews #crimenews #treandingnews