नई दिल्ली स्थित इफको मुख्यालय में आज एक महत्वपूर्ण शिष्टाचार भेंट देखने को मिली, जहां मार्केट टाइम्स टीवी के प्रमुख सुरेश मनचंदा ने इफको के प्रबंध निदेशक के जे पटेल से मुलाकात की।
इस अवसर पर के जे पटेल ने इफको की विभिन्न गतिविधियों, किसानों के हित में चलाए जा रहे कार्यक्रमों, सहकारिता क्षेत्र में संगठन की मजबूत भूमिका और नैनो उर्वरकों में किए जा रहे नवाचारों की विस्तार से जानकारी दी।
बैठक के दौरान भारतीय कृषि के भविष्य, किसानों की आय बढ़ाने के उपायों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के विषयों पर भी विस्तृत चर्चा हुई।
साथ ही कृषि क्षेत्र में जन-जागरूकता बढ़ाने में मीडिया की भूमिका पर भी दोनों पक्षों के बीच सार्थक विचार-विमर्श हुआ।
कुल मिलाकर यह मुलाकात सिर्फ एक शिष्टाचार भेंट नहीं थी… बल्कि कृषि, सहकारिता और मीडिया के बीच सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
