AIMS Green Avenue में धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा महापर्व छठ, छठी मैया की भक्ति में सराबोर हुआ पूरा परिसर

AIMS Green Avenue में धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा महापर्व छठ, छठी मैया की भक्ति में सराबोर हुआ पूरा परिसर

ग्रेटर नोएडा वेस्ट। आस्था, श्रद्धा, पवित्रता और लोक संस्कृति के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर AIMS Green Avenue सोसाइटी में भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया जा रहा है। पूरा सोसाइटी परिसर छठी मैया के जयकारों, पारंपरिक लोकगीतों और भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा है।

छठ महापर्व के लिए सोसाइटी परिसर में आकर्षक सजावट की गई है। रंग-बिरंगी चुनरियों, झालरों, झंडियों और रोशनी से छठ घाट को भव्य रूप दिया गया है। बड़ी संख्या में सोसाइटी के निवासी, महिलाएं, पुरुष, बच्चे एवं बुजुर्ग इस पावन पर्व में उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।

व्रतधारी महिलाएं एवं पुरुष पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ छठी मैया एवं भगवान सूर्यदेव की उपासना कर रहे हैं। घाट पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना और अर्घ्य देने की तैयारियों के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

इस आयोजन की विशेष बात यह है कि सोसाइटी के विभिन्न परिवार एक साथ मिलकर इस महापर्व को सामूहिक रूप से मना रहे हैं।

NGO RWA/AOA